विधान परिषद के वाराणसी खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में पिछले चुनाव के मुकाबले मतदान प्रतिशत बढ़ा है लेकिन जिलों की तस्वीर एक जैसी नहीं रही। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान 68.83 से बढ़कर 69.87 प्रतिशत और स्नातक में 39.33 से बढ़कर 41.11 प्रतिशत पहुंचा। जिलेवार आंकड़ों को देखें, तो शिक्षक सीट पर भदोही और स्नातक में सोनभद्र में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।
वाराणसी: शिक्षक में 68.83 की जगह 69.87, स्नातक में 39.33 से 41.11 प्रतिशत मतदान; यहां कम हुई वोटिंग
राहुल दुबे, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Sat, 24 Oct 2026 05:51 AM IST
सार
वाराणसी में एमएलसी चुनाव के दौरान पिछले चुनाव की तुलना में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ा। शिक्षक निर्वाचन में मतदान 68.83 से बढ़कर 69.87 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन में 39.33 से बढ़कर 41.11 प्रतिशत पहुंच गया। हालांकि, आठ जिलों में मतदान की अलग-अलग तस्वीर सामने आई। वृद्धि के बावजूद वाराणसी में दोनों सीटों पर सबसे कम मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन