फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे बनारस तो शिक्षामित्रों ने किया चक्काजाम, देखें तस्वीरें

Wed, 06 Sep 2017 10:15 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Wed, 06 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
varanasi shiksha mitra protest mahendra nath pandey rally
Shiksha Mitra - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपनी कर्मभूमि काशी पहुंचे डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के भव्य स्वागत में शिक्षामित्रों ने रंग में भंग कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों के तो होश ही उड़ गए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें... 
varanasi shiksha mitra protest mahendra nath pandey rally
Shiksha Mitra - फोटो : अमर उजाला
बाबतपुर एयरपोर्ट से शहर आते समय बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को गिलट बाजार पुलिस चौकी के समीप शिक्षामित्रों की जबरदस्त नाराजगी का सामना करना पड़ा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के वाहन के सामने शिक्षामित्र सड़क पर लेट गए। हंगामा और नारेबाजी की। 
varanasi shiksha mitra protest mahendra nath pandey rally
Shiksha Mitra - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पुलिस से शिक्षामित्रों की जमकर नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। इस दौरान तीन शिक्षामित्र अचेत हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का काफिला किसी तरह से आगे बढ़ा तो नाराज शिक्षामित्रों ने सड़क जाम कर दी। किसी तरह पुलिस ने उन्हें समझाकर हटाया तब जाकर आवागमन सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi shiksha mitra protest mahendra nath pandey rally
Shiksha Mitra - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पांडेय के आगमन की जानकारी पाकर शिक्षामित्र बुधवार को गिलट बाजार पुलिस चौकी के समीप एकत्र हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को देखते हुए शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से कराने की बात कही।
विज्ञापन
varanasi shiksha mitra protest mahendra nath pandey rally
mahendra nath - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का काफिला नजदीक आते ही शिक्षामित्र नारेबाजी करते हुए न्याय दिलाने की मांग करने लगे। कई शिक्षामित्र डॉ. पांडेय के वाहन के सामने लेट गए और नारेबाजी शुरू कर दी। आखिरकार पुलिस ने सभी को रास्ते से हटाकर किसी तरह डॉ. पांडेय का काफिला आगे बढ़ाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed