{"_id":"5c13ec0cbdec2253e65325db","slug":"varanasi-school-students-perfomenace-for-nri-summit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रवासी भारतीय सम्मेलन: छात्रों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, विदेशी संस्कृतियों से कराया रूबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी भारतीय सम्मेलन: छात्रों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, विदेशी संस्कृतियों से कराया रूबरू
Sat, 15 Dec 2018 01:07 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में 21 जनवरी से शुरू होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर है। सम्मेलन में आने वाले देशों की संस्कृति का खास ध्यान रखते हुए विभिन्न स्कूलों के बच्चे वहां की संस्कृति, खान-पान व वेशभूषा पर आधारित प्रदर्शनी की प्रस्तुति कर रहे है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
Trending Videos
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर शहर के विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए संबंधित देशों की विशेषताओं को दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। शुक्रवार को सनबीम स्कूल में भारतीय प्रवासी दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने थाई देश की संस्कृति को पेश किया।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि कमिश्नर दीपक अग्रवाल रहे। स्कूल के चेयरमैन दीपक मधोक, निदेशिका भारती मधोक भी मौजूद रहे । सिल्वर ग्रोव स्कूल महेशपुर में छात्र-छात्राओं ने जॉम्बिया-भारत के संबंध पर आधारित झांकी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कालेज महमूरगंज में मॉरीशस की संस्कृति पेश की गई। बंगाली टोला इंटर कालेज सोनारपुरा में छात्रों ने ओमान देश के संस्कृति पर कार्यक्रम किए। इंटरनेशनल हिंदू स्कूल नगवा के छात्र-छात्राओं ने माली देश को सांस्कृतिक प्रस्तुति में पिरोकर पेश किया।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
एसओएस हरमन माइनर स्कूल दानियालपुर डुबकिया में शुक्रवार को प्रवासी भारतीय दिवस के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधानाचार्य पॉल पी वी, रमाकांत तिवारी (जिला विकास अधिकारी), जिला समाज कल्याण अधिकारी (पी के सिंह) ने किया।