फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drinking water issues at Cantt Railway Station as well as at Lohta and Sarnath stations in Varanasi

अमर उजाला पड़ताल: जहां यात्री पीते हैं पानी, वहां जमी है काई, वाराणसी कैंट सहित अन्य रेलवे स्टेशनों का यही हाल

Fri, 21 Aug 2026 04:05 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 21 Aug 2026 04:05 PM IST
सार

वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन समेत लोहता, सारनाथ स्टेशनों का हाल बेहाल है। कहीं पीने का पानी जंग लगी पाइप से आ रहा तो कहीं पानी पीने वाली जगह पर काई जमी है। 

विज्ञापन
Drinking water issues at Cantt Railway Station as well as at Lohta and Sarnath stations in Varanasi
जहां यात्री पीते हैं पानी, वहां जमी है काई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रमुख पर्यटन स्थल में शुमार वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी का हाल बुरा है। प्यास लगने पर अगर यात्री प्लेटफॉर्म पर लगी टोटियों के पास जाते हैं तो उन्हें वहां गंदगी से दो-चार होना पड़ता है। टोंटी में जंग लगी होती है। सप्लाई वाली पाइप में भी जंग लगी रहती है। कैग की रिपोर्ट जारी होने के बाद बृहस्पतिवार को अमर उजाला की ओर से की गई पड़ताल में कुछ यही हकीकत सामने आई। यहां न तो वाटर कूलर में ठंडा पानी मिला और न ही वाटर कूलर के आसपास सफाई मिली। 

विज्ञापन


सीएजी की रिपोर्ट में ये सामने आया है कि वाराणसी जंक्शन पर पीने के पानी के नल, वाटर कूलर और साइनबोर्ड की कमी है। ये स्थिति तब है जब हर महीने अधिकारियों के साथ ही लखनऊ, दिल्ली से अधिकारी यहां निरीक्षण के लिए आते हैं। सिर्फ कैंट रेलवे स्टेशन का ही नहीं बल्कि लोहता, सारनाथ रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों का भी यही हाल है।

विज्ञापन

Drinking water issues at Cantt Railway Station as well as at Lohta and Sarnath stations in Varanasi
वाराणसी जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जंक्शन : जंग लगी टोटियों और पाइप से हो रही है आपूर्ति
कैंट रेलवे स्टेशन पर रोजाना एक लाख से ज्यादा यात्रियों का आवागमन होता है। दूरदराज से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म पर पानी की व्यवस्था की गई है, लेकिन यहां जिस तरह की गंदगी है उसे देखकर लगता है कि लंबे समय से सफाई ही नहीं की गई हो। प्लेटफॉर्म 1-5-6 से लेकर 8 और 9 पर चार-चार टोंटी एक जगह लगाई गई है। लेकिन, कहीं टोंटी में ऊपरी हिस्से में जंग लगी हुई है तो कहीं पाइप भी क्षतिग्रस्त है। पानी पीने वाली जगह पर काई जमी है। वाटर कूलर में ठंडा पानी ही नहीं रहता।

Drinking water issues at Cantt Railway Station as well as at Lohta and Sarnath stations in Varanasi
बनारस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
बनारस स्टेशन : डीआरएम के निरीक्षण के बाद भी हालत जस की तस है।
देश के कई रेलवे स्टेशनों पर ठंडा पानी न मिलने और बैक्टीरिया की जांच न होने की रिपोर्ट सामने आने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आशीष जैन बीते सोमवार को बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उनकी मौजूदगी में पानी का सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। मंगलवार और बुधवार को भी वाटर कूलर में पानी ठंडा नहीं था। पानी पीने वाली जगह पर सफाई व्यवस्था सही नहीं दिख रही थी।
विज्ञापन

Drinking water issues at Cantt Railway Station as well as at Lohta and Sarnath stations in Varanasi
लोहता स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
लोहता स्टेशन : गंदगी के बीच पानी पीने को मजबूर हैं यात्री
लोहता रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म एक से तीन पर वाटर बूथ बने हैं। हर बूथ पर दो-दो टोटियां लगी हैं। वाटर बूथ के ऊपरी हिस्से में काई जमी हुई है। नीचे जहां से पानी की पाइप आई है, वहां लगी जाली के पास भी गंदगी जमी रही। ऐसा लग रहा था जैसे लंबे समय से सफाई नहीं हुई है।
 

Drinking water issues at Cantt Railway Station as well as at Lohta and Sarnath stations in Varanasi
सारनाथ स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
सारनाथ स्टेशन : टोटी से नहीं आ रहा पानी, गंदगी सबसे ज्यादा
सारनाथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक और दो पर किसी भी टोंटी से पानी नहीं आ रहा था। पानी पीने की जगह पर गंदगी है। काई इस तरह की जमी है कि वहां खड़े होकर पानी पीना मुश्किल है। मऊ निवासी पुलपति देवी ने बताया कि टोंटी में पानी नहीं आ रहा। गाजीपुर के अंकित भी पानी न मिलने से परेशान हुए।

कैग की रिपोर्ट चौंकाने वाली
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की हाल ही में जारी की गई रिपोर्ट में यूपी के चार रेलवे स्टेशनों पर कमियां पाई हैं। इसमें वाराणसी जंक्शन पर ठंडा पानी न मिलने की रिपोर्ट मिली है। अमर उजाला की पड़ताल में भी अधिकांश जगहों पर वाटर कूलर से ठंडा पानी नहीं आ रहा था। कैग की रिपोर्ट के बाद भी व्यवस्था में जिस तरह का सुधार होना चाहिए, वो नहीं दिख रहा।

अधिकारी बोले

स्टेशन पर यात्रियों को शुद्ध पानी मिलता रहे, पानी पीने वाली जगह साफ रहे। इसके लिए समय-समय पर टीम भेजकर पानी का सैंपल लिया जाता है। साफ-सफाई भी कराई जाती है। कैग की रिपोर्ट की जानकारी मिली है। एक बार फिर नए सिरे से वाराणसी समेत अन्य स्टेशनों पर पानी की जांच कराई जाएगी। सफाई व्यवस्था से जुड़े लोगों को भी निगरानी करने को कहा गया है। -बीके यादव, एडीआरएम, उत्तर रेलवे 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed