फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth dies on train Praveen set out wife on Kaifiyat Express father alleges murder filed formal complaint

ट्रेन में युवक की मौत: पत्नी के साथ कैफियत एक्सप्रेस से रवाना हुआ था प्रवीण, पिता बोले- हत्या हुई है; दी तहरीर

Fri, 21 Aug 2026 07:52 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 21 Aug 2026 07:52 PM IST
सार

आजमगढ़ से दिल्ली जाने के दौरान कैफियत एक्सप्रेस में युवक प्रवीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह पत्नी के साथ ट्रेन से रवाना हुआ था। शव गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर पिता ने मेंहनगर थाने में तहरीर देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Youth dies on train Praveen set out wife on Kaifiyat Express father alleges murder filed formal complaint
शव पहुंचते ही मातम छाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली जाने के लिए पत्नी के साथ निकले प्रवीण उर्फ सोनू चौहान (25) की रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बीती देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव घटिया गांव पहुंचा तो परिजनों में मातम छा गया। पिता ने इसे सामान्य रेल दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। शुक्रवार अलसुबह उन्होंने मेंहनगर थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

विज्ञापन


घटिया गांव निवासी प्रकाश चौहान का पुत्र प्रवीण उर्फ सोनू मंगलवार को पत्नी सोनी के साथ दिल्ली जाने के लिए आजमगढ़ से कैफियत एक्सप्रेस में सवार हुआ था। बताया जा रहा है कि लखनऊ से आगे ट्रेन यात्रा के दौरान किसी कारणवश उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। 

विज्ञापन

जीआरपी थाना लखनऊ ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और बृहस्पतिवार को परिजनों को सौंप दिया। बृहस्पतिवार देर रात शव गांव पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक की मां शीला देवी और पिता प्रकाश चौहान का रो-रोकर बुरा हाल है। 

पांच भाइयों में दूसरे नंबर के प्रवीण की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। ग्रामीण भी घटना से स्तब्ध हैं। मेंहनगर थाना प्रभारी अभिराज ने बताया कि तहरीर मिली है लेकिन घटना यहां नहीं हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मई में किया था प्रेम विवाह, कुछ माह में उजड़ गया संसार
प्रवीण ने इसी वर्ष मई में तरवां थाना क्षेत्र के भुवालपुर गांव निवासी रामजीत की पुत्री सोनी से प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ ही महीने बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से दोनों परिवारों में शोक की लहर है। पत्नी के साथ दिल्ली जाने के दौरान हुई घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
 

पिता बोले स्वस्थ था बेटा, सामान्य हादसा नहीं
मृतक के पिता प्रकाश चौहान ने बताया कि उनका बेटा पूरी तरह स्वस्थ था और पत्नी के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। उन्होंने आशंका जताई कि बेटे की मौत सामान्य रेल दुर्घटना नहीं, बल्कि किसी अनहोनी या साजिश का परिणाम हो सकती है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अंतिम संस्कार के बाद शुक्रवार सुबह प्रकाश चौहान मेंहनगर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी देते हुए हत्या की आशंका संबंधी प्रार्थना पत्र दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed