{"_id":"672ee9e05fddac75e10133d0","slug":"varanasi-mass-murder-his-girlfriend-is-in-maharashtra-vicky-younger-brother-makes-a-big-reveal-2024-11-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी सामूहिक हत्याकांड: अंतर्मुखी किस्म का है वो, यहां की है उसकी गर्लफ्रेंड...विक्की के छोटे भाई का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी सामूहिक हत्याकांड: अंतर्मुखी किस्म का है वो, यहां की है उसकी गर्लफ्रेंड...विक्की के छोटे भाई का खुलासा
Sat, 09 Nov 2024 01:39 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:39 PM IST
सार
विक्की के छोटे भाई जुगनू ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसका बड़ा भाई अंतर्मुखी किस्म का है। विक्की उससे और बहन डॉली से भी खास बातचीत नहीं करता है। जानें जुगनू ने और क्या खुलासा किया।
विज्ञापन
Varanasi Mass Murder
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस के अभी तक हाथ खाली हैं। पुलिस लगातार परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। भदैनी में पुलिस ने परिवार के मुखिया राजेंद्र गुप्ता की मां शारदा देवी से एक बार फिर से पूछताछ की। विक्की और राजेंद्र व उसके परिवार के संबंध के बारे में पूछा। इसके साथ ही पुलिस शारदा देवी की निगरानी भी कर रही है। एक अफसर ने उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए भी टीम से कहा है।
varanasi mass murder
- फोटो : अमर उजाला
भाई जुगनू का बड़ा खुलासा
उधर, विक्की के छोटे भाई जुगनू ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसका बड़ा भाई अंतर्मुखी किस्म का है। विक्की उससे और बहन डॉली से भी खास बातचीत नहीं करता है। वह अपने आप से मतलब रखता है और ज्यादातर चुप ही रहता है। जुगनू ने बड़े पापा और उसके परिवार के सदस्यों की हत्या की घटना से अनभिज्ञता जताई।

उधर, पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि विक्की की एक गर्लफ्रेंड है और वह महाराष्ट्र में रहती है। पुलिस विक्की की गर्लफ्रेंड तक भी पहुंचने के प्रयास में लगी हुई है। ढाई दशक से राजेंद्र के घर में काम करने वाला नारायण भी पुलिस को ऐसी कोई जानकारी नहीं दे सका, जिससे विक्की तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Mass murder
- फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र के घर फिर पहुंचे डीसीपी काशी जोन
डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल शुक्रवार की दोपहर एक बार फिर राजेंद्र के भदैनी स्थित घर पहुंचे। उन्होंने राजेंद्र की मां शारदा देवी से घटना के संबंध में एक बार फिर बातचीत की। विक्की और राजेंद्र व उसके परिवार के संबंध के बारे में पूछा। उन्होंने वृद्धा शारदा देवी को ढाढ़स भी बंधाया और स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए कहा।
डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल शुक्रवार की दोपहर एक बार फिर राजेंद्र के भदैनी स्थित घर पहुंचे। उन्होंने राजेंद्र की मां शारदा देवी से घटना के संबंध में एक बार फिर बातचीत की। विक्की और राजेंद्र व उसके परिवार के संबंध के बारे में पूछा। उन्होंने वृद्धा शारदा देवी को ढाढ़स भी बंधाया और स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए कहा।
विज्ञापन
Varanasi Mass murder
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या
वाराणसी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। भदैनी इलाके में एक बहुमंजिला मकान के अलग-अलग तल से मंगलवार को एक महिला, उसके दो बेटों और एक बेटी का शव मिला था। जबकि घटनास्थल से लगभग 14 किलोमीटर दूर मीरापुर रामपुर स्थित निर्माणाधीन मकान में महिला के पति का अर्धनग्न शव बेड पर मिला। उसे भी गोली मारी गई थी। पांचों की कनपटी और सीने में गोली मारी गई थी।