फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में महिला चिकित्सक की हत्या: आरोपी देवर बोला- भाभी बोलती थी नपुंसक, तो मार दिया जान से

Thu, 22 Jul 2021 05:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 22 Jul 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
varanasi lady doctor murder: brother in law reached after killed sister in law in hospital told police bhabhi said always impotent
डॉक्टर सपना गुप्ता दत्ता। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में बुधवार को देवर ने अस्पताल में चिकित्सक भाभी की पारिवारिक विवाद में सिर पर हथौड़ा से वारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद देवर खुद थाने पहुंच गया और पुलिस को वारदात के बारे में बताया। जानकारी होते ही डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर, एसीपी नीतीश प्रताप सिंह चेतगंज और सिगरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ सिगरा थाना क्षेत्र के महमूरगंज इलाके में स्थित संतरघुवर नगर कॉलोनी में घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी देवर को हिरासत में ले लिया है। महिला चिकित्सक की हत्या में इस्तेमाल हथौड़े को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।



पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है, जिसमें घटना कैद हुई है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि वारदात में नौकर रौशन चौधरी भी शामिल है। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। देखें अगली स्लाइड्स...।

varanasi lady doctor murder: brother in law reached after killed sister in law in hospital told police bhabhi said always impotent
आरोपी देवर और मृतका भाभी। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, सिगरा थाना क्षेत्र की संतरघुवर नगर कॉलोनी में डॉ. सपना गुप्ता दत्ता, दत्ता डाइगोनोस्टिक सेंटर चलाती हैं। पेशे से उनके पति भी डॉक्टर हैं, उनकी दो बेटिया हैं। बताया जाता है कि ससुर डॉ. रजनीकांत की बड़ी रकम विद्यापीठ रोड स्थित एक बैंक में जमा है। इसे लेकर देवर और भाभी के बीच में पिछले कई दिनों से विवाद चला आ रहा था।

varanasi lady doctor murder: brother in law reached after killed sister in law in hospital told police bhabhi said always impotent
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और बहता खून। - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को भी देवर और भाभी के बीच में मारपीट की घटना हुई थी। उस मामले में देवर ने सिगरा थाने में तहरीर भी दी थी। बाद में भाभी सपना गुप्ता दत्ता ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। बुधवार की दोपहर देवर अनिल ने भाभी की हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi lady doctor murder: brother in law reached after killed sister in law in hospital told police bhabhi said always impotent

खुद थाने पहुंचा देवर
भाभी की हत्या करने के बाद आरोपी देवर खुद सिगरा थाने पहुंच गया। उसने अपना जुर्म कबूल कर घटना के बारे में पुलिस को बताया। आरोपी ने कहा कि वह विश्वनाथ गली में रहता है और हर दिन महमूरगंज की संतरघुवर नगर कॉलोनी में अपने माता-पिता से मिलने जाता था।

विज्ञापन
varanasi lady doctor murder: brother in law reached after killed sister in law in hospital told police bhabhi said always impotent

अनिल ने पुलिस को बताया कि बुधवार को जब वह अपने माता-पिता से मिलने गया तो उसकी भाभी डॉक्टर सपना दत्ता ने उसे नपुंसक कहा। साथ ही उसके बड़े भैया को भी ऐसा ही कहा। जिससे उसने अपना आपा खो दिया। अनिल ने चिकित्सकीय कार्य में प्रयोग किए जाने वाले हथौड़े और कैंची से सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed