फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी के मॉल में अंधाधुंध फायरिंग, चौतरफा गिरा खून बयां कर रहा खौफनाक मंजर, देखें तस्वीरें

Fri, 02 Nov 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 02 Nov 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
Varanasi JHV mall firing and shoot out photo telling story
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के जेएचवी मॉल में बुधवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक सब कुछ सामान्य था। मॉल के शोरूमों में लोग खरीदारी कर रहे थे तो बच्चे आइसक्रीम खाते हुए प्रथम तल पर ट्वाय ट्रेन में घूम रहे थे। इसी दौरान अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। एकबारगी तो लोगो को कुछ समझ में ही नहीं आया। मॉल के भूतल पर मची भगदड़ और फायरिंग की आवाज से लोगों को माजरा समझ में आया तो खुद को बचाने के लिए इधर-उधर छुपने लगे। वहीं, कई लोग चीखते-चिल्लाते मदद की गुहार लगाते हुए बाहर भागे। बता दें कि इस अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई वहीं, दो लोग घायल हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.. 

 
Varanasi JHV mall firing and shoot out photo telling story
varanasi - फोटो : amar ujala
मॉल में अंधाधुंध फायरिंग के बाद भूतल स्थित ब्रांडेड कपड़ों और जूतों के शोरूम के भीतर और बाहर चौतरफा खून गिरा हुआ था। भागने के दौरान कई लोगों की चप्पलें और सैंडल भी छूट गए। खून और बिखरे चप्पल-सैंडल वारदात की भयावहता को दर्शा रहे थे। जेएचवी मॉल में मौजूद विदेशी सैलानी कुछ समझ हीं नहीं पाए और जहां के तहां खड़े हो गए। भगदड़ और अफरातफरी के माहौल के बीच कई विदेशी सैलानी रोने लगे तो स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। 
Varanasi JHV mall firing and shoot out photo telling story
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मॉल के इर्दगिर्द के एक से डेढ़ किलोमीटर के दायरे में एसएसपी और डीएम के अलावा अन्य आला अफसर रहते हैं। मॉल के आसपास ही कई तारांकित होटल भी हैं। इस वजह से मॉल में विदेशी सैलानियों की खासी भीड़ रहती है। मॉल में भगदड़ मची तो सामने की सड़क से गुजर रहे विदेशी सैलानियों की एक बस फंस गई। बस में मौजूद सैलानी भयभीत दिखे और चालक से अनुरोध करने लगे कि जल्दी आगे निकले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi JHV mall firing and shoot out photo telling story
varanasi - फोटो : अमर उजाला

किसी तरह से मॉल से बाहर निकल कर आईं अंकिता सिंह अपनी दोस्त अवनी मिश्रा को काफी देर तक खोजती रहीं। अंकिता ने बताया कि ऐसे लगा जैसे आतंकवादी हमला हुआ है। पांडेयपुर के अमित पांडेय ने कहा कि वह प्रथम तल पर घूम रहे थे। अचानक गोलियां तड़तड़ाने लगी तो पहले तो लगा कि किसी शोरूम में किसी स्कीम के तहत आतिशबाजी की जा रही होगी। नीचे देखा तो भगदड़ मची थी तो वह भी सीढ़ियों से कूदते हुए पीछे के गेट से बाहर भागे। बेटे सनी तिवारी के साथ खरीदारी करने आई भोजूबीर की प्रतिमा तिवारी ने कहा, ऐसा हमने कभी नहीं देखा था।
 
विज्ञापन
Varanasi JHV mall firing and shoot out photo telling story
varanasi - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया के इस दौर में लोगों को फोटो खींचने और वीडियो बनाने का इतना चस्का है कि लोग जगह और समय पर भी ध्यान नहीं देते हैं। पांडेयपुर फ्लाईओवर हादसा और लहरतारा धमाके के दौरान घटनास्थल पर जाकर सेल्फी लेने, फोटो खींचने और वीडियो बनाने वालों के तौर पर इसकी बानगी देखी जा चुकी है। बुधवार को जेएचवी मॉल के बाहर भी ऐसा ही हुआ। मॉल से जब भगदड़ मची थी तो बाहर खड़े कई लोग पुलिस को सूचना देने की बजाय फोटो खींच रहे थे और वीडियो बना रहे थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed