{"_id":"5bf8255fbdec2241cb56a397","slug":"varanasi-ganga-ghat-decorated-on-dev-deepawali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देव दीपावली पर कुछ इस तरह दिख रहे काशी के गंगा घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावली पर कुछ इस तरह दिख रहे काशी के गंगा घाट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 24 Nov 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
शिव की नगर काशी में गंगा घाटों की सीढ़ियों पर जगमगाते दीप, रंग बिरंगी झालरों से की गई सजावट, भजन-कीर्तन, आतिशबाजी, रंगोली देखकर ऐसा लग रहा है मानों स्वर्ग जमीं पर उतर आया हो। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
varanasi
- फोटो : amar ujala
देव दीपावली पर घाट दीपों से जगमगा उठा। अस्सी घाट से लेकर तुलसीघाट, राणा महल घाट सहित हर तरफ हर-हर महादेव की गूंज के साथ ही गंगे मइया की जय सुनाई दे रही थी। शुक्रवार को घाटों पर बच्चों, बड़ों, महिलाओं ने सबने आतिशबाजी कर देव दीपावली मनाया।
varanasi
- फोटो : amar ujala
दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान यह अनुपम नजारा कैद करने के लिए देसी और विदेशी सैलानियों के कैमरे गंगा की लहरों पर चमकते नजर आए तो गंगा की लहरों पर सवार नौका और बजड़ों से नदी में ट्रैफिक जाम सरीखा नजारा भी दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
शाम से ही गंगा घाटों पर दीपों का चंद्रहार दिख रहा है। कहीं सुरों की खनक तो कहीं पटाखों की धमक सनाई दे रही है। घाट से लेकर गंगा की लहरों तक फूलों की महक के साथ इंद्रधनुषी अलौकिक छठा देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
पूर्णिमा की शाम जैसे जैसे गहरा रही है बनारस के सभी 84 घाटों सहित 36 कुंडों की रौनक देखते बन रही है। काशी में सिर्फ घाट ही नहीं बल्कि मकानों, दुकानों और सड़कों पर भी लोग दीप जलाकर देवी देवताओं का स्वागत कर रहे हैं। शाम के साथ साथ ही यहां का नजारा अलौकिक होने लगा है।