{"_id":"5afafeae4f1c1bd7408b57ed","slug":"varanasi-flyover-collapse-15-bodies-recovered-from-debris","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाबा की नगरी में मौत का तांडव, सबको रुला रहा है घटना स्थल का खौफनाक मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा की नगरी में मौत का तांडव, सबको रुला रहा है घटना स्थल का खौफनाक मंजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 16 May 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसाफिरों की सहूलियत के लिए बनाए जा रहा फ्लाईओवर ही मंगलवार शाम को कहर बनकर टूट पड़ा। वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के दो स्लैब गिरने के कारण कई जिंदगियां काल के गाल समा गई वहीं 40 से ज्यादा लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। स्लैब के नीचे दबी कई गाड़ियों में से लोगों के शरीर के अंग बाहर निकल रहे थे। ऐसे वीभत्स नजारों को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
हादसे का मंजर कुछ ऐसा था कि देखने वालों की रूह तक कांप उठी। वाहनों से लटकते शवों के चिथड़े, आस-पास फैला खून, हादसे की भयावहता को बयां कर रहा था। वाहनों में सवार यात्री बचाव को गुहार लगा रहे थे तो घायल हुए लोग दर्द से चीख रहे थे।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
शाम 05:30 के करीब हुई घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य खबर लिखे जाने तक जारी है। दो बोलेरो और एक मैजिक बाहर निकाल ली गई है अभी भी कई लोगों की व्यक्तियों के स्लैब के नीचे दबे होने की आशंका है। बीएचयू समेत अन्य सभी अस्पतालों को एलर्ट कर दिया गया है। सेना और एनडीआरएफ को मौके पर बुला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
दुर्घटनास्थल पर भीड़ के चलते राहत कार्यों में परेशानी आ रही है। इस बीच पूरे शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। हादसे के बाद पीएम मोदी, सीएम योगी सहित देश के अन्य नेताओं ने दुख प्रकट किया है। यूपी सरकार ने मृतकों को पांच लाख और गंभीर रूप से घायल लोगों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार ने घायलों को हर संभव मदद देने का ऐलान किया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जायजा लेने के लिए वाराणसी आ रहे हैं। कैंट मालगोदाम के पास वसुंधरा गेट नंबर चार के सामने शाम करीब साढ़े पांच बजे निर्माणाधीन फ्लाईओवर के 40 से 50 मीटर के हिस्से के दो स्लैब गिरने से बहुत तेज धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस समय एक सिटी बस, पांच कार और 15 दो पहिया वाहनों पर स्लैब गिरे तो अफरातफरी मच गई।