फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबा की नगरी में मौत का तांडव, सबको रुला रहा है घटना स्थल का खौफनाक मंजर

Wed, 16 May 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 16 May 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
Varanasi flyover collapse 15 bodies recovered from debris]
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मुसाफिरों की सहूलियत के लिए बनाए जा रहा फ्लाईओवर ही मंगलवार शाम को कहर बनकर टूट पड़ा। वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के दो स्लैब गिरने के कारण कई जिंदगियां काल के गाल समा गई वहीं 40 से ज्यादा लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। स्लैब के नीचे दबी कई गाड़ियों में से लोगों के शरीर के अंग बाहर निकल रहे थे। ऐसे वीभत्स नजारों को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..


 
Varanasi flyover collapse 15 bodies recovered from debris]
varanasi - फोटो : अमर उजाला
हादसे का मंजर कुछ ऐसा था कि देखने वालों की रूह तक कांप उठी। वाहनों से लटकते शवों के चिथड़े, आस-पास फैला खून, हादसे की भयावहता को बयां कर रहा था। वाहनों में सवार यात्री बचाव को गुहार लगा रहे थे तो घायल हुए लोग दर्द से चीख रहे थे।

 
Varanasi flyover collapse 15 bodies recovered from debris]
varanasi - फोटो : अमर उजाला


शाम 05:30 के करीब हुई घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य खबर लिखे जाने तक जारी है। दो बोलेरो और एक मैजिक बाहर निकाल ली गई है अभी भी कई लोगों की व्यक्तियों के स्लैब के नीचे दबे होने की आशंका है। बीएचयू समेत अन्य सभी अस्पतालों को एलर्ट कर दिया गया है। सेना और एनडीआरएफ को मौके पर बुला लिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi flyover collapse 15 bodies recovered from debris]
varanasi - फोटो : अमर उजाला

दुर्घटनास्थल पर भीड़ के चलते राहत कार्यों में परेशानी आ रही है। इस बीच पूरे शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है।  हादसे के बाद पीएम मोदी, सीएम योगी सहित देश के अन्य नेताओं ने दुख प्रकट किया है। यूपी सरकार ने मृतकों को पांच लाख और गंभीर रूप से घायल लोगों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

 
विज्ञापन
Varanasi flyover collapse 15 bodies recovered from debris]
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 राज्य सरकार ने घायलों को हर संभव मदद देने का ऐलान किया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जायजा लेने के लिए वाराणसी आ रहे हैं। कैंट मालगोदाम के पास वसुंधरा गेट नंबर चार के सामने शाम करीब साढ़े पांच बजे निर्माणाधीन फ्लाईओवर के 40 से 50  मीटर के हिस्से के दो स्लैब गिरने से बहुत तेज धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस समय एक सिटी बस, पांच कार और 15 दो पहिया वाहनों पर स्लैब गिरे तो अफरातफरी मच गई। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed