{"_id":"5bc45c30bdec226992757e92","slug":"varanasi-entry-gate-road-jam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाम और अव्यवस्था की गिरफ्त में ‘बनारस का प्रवेश द्वार’, शहर का और बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम और अव्यवस्था की गिरफ्त में ‘बनारस का प्रवेश द्वार’, शहर का और बुरा हाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 15 Oct 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी शहर का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले चांदपुर चौराहे पर सुबह से लेकर देर शाम तक जाम की स्थिति रहती है। वाहन चालक और राहगीर परेशान होते हैं। रोज यही स्थिति होती है और इसकी वजह ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही। बार बार शिकायत करने पर भी अधिकारी इस समस्या को दूर करने में रुचि नहीं दिखा रहे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
Trending Videos
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
चांदपुर चौराहे को जाम से मुक्ति दिलाना कोई मुश्किल काम नहीं है। यहां जाम की सबसे बड़ी वजह सड़क के दोनों किनारों पर ठेला और रेहड़ीवालों का कब्जा तथा आड़े-टेड़े खड़े रहने वाले ऑटो हैं। सवारियां उतारने उतारने के लिए रोडवेज बसे भी जहां चाहें वहां रुक जाती हैं। पिकेट ड्यूटी पर लगे सिपाही आम लोगों जाम फंसे देख मूकदर्शक बने रहते हैं।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
कुछ महीने पहले इस चौराहे पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था। कुछ दिन स्थिति ठीक रही मगर फिर ठेले, खोमचे वालों का ठिकाना बनवा दिया गया। इलाहाबाद, मिर्जापुर, सोनभद्र, कानपुर को जाने वाली बसों का संचालन चांदपुर से होने लगा। ऐसे में बसों को चौराहे के करीब ही खड़ा कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सवारी बिठाने के चक्कर में रोडवेज व निजी बसों के बीच खींचतान भी जाम का कारण बनती है। चांदपुर से शहर के मंडुवाडीह, महमूरगंज, बीएचयू, कैंट, लहरतारा, लोहता आदि के लिए वाहन जाते हैं। ट्रांसपोर्ट पार्किगिं न होने की वजह से ट्रक भी सड़क के दोनों ओर खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि मंडुवाहडीह थानाध्यक्ष को निर्देश देकर चांदपुर चौराहे की व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा ताकि वहां जाम की समस्या दूर हो सके।