{"_id":"606448f887cc2d326536bb9b","slug":"varanasi-bdc-murder-police-force-imposed-after-incident-on-holi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में बीडीसी की हत्या: छावनी में तब्दील गांव, घायलों के उपचार से घाट तक रहे मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में बीडीसी की हत्या: छावनी में तब्दील गांव, घायलों के उपचार से घाट तक रहे मंत्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 31 Mar 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मृतक के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बराई गांव में भाजपा कार्यकर्ता राजू की हत्या और उसके परिवार के अन्य लोगों के घायल होने की घटना की जानकारी पाकर सूबे के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सोमवार की शाम चौबेपुर पहुंचे थे। करीब तीन घंटे कस्बे में रह कर उन्होंने घायलों का समुचित उपचार कराने और आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई का निर्देश पुलिस को दिया। अनिल राजभर ने होली के दिन हुई वारदात पर दुख प्रकट करते हुए परिजनों को आश्वस्त किया कि उनके साथ न्याय होगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से यह भी कहा कि घटना में कोई निर्दोष न फंसे लेकिन कोई दोषी बचने भी न पाए। मंगलवार की सुबह राजू के शव की अंत्येष्टि के समय अनिल राजभर सरायमोहाना घाट पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। देखें अगली स्लाइड्स...।
2 of 5
मृतक, फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, चौबेपुर थाना क्षेत्र के बराई गांव के कुछ युवकों का झुंड होली के दिन निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू राजभर(35) के घर गया था। राजू की पत्नी सुनीता के अनुसार झुंड में शामिल लोग उनसे बदतमीजी करते हुए उन्हें अभद्र तरीके से अबीर लगाने का प्रयास करने लगे। उनके नाराजगी जताने पर राजू ने विरोध किया तो अबीर लगाने आए युवकों के झुंड में शामिल लोगों से उनकी कहासुनी हुई।
3 of 5
इसके थोड़ी देर बाद 20-25 की संख्या में लोग राजू के घर के सामने उन्हें और उनके परिवार के लोगों को गाली देने लगे। घर में सोये हुए राजू राजभर को उनकी पत्नी ने बताया कि बाहर लोग गाली दे रहे हैं। यह सुनकर राजू सभी से गाली देने की वजह को पूछने के लिए गए और इसी बीच उन पर लाठी-डंडे से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बीचबचाव करने पहुंची सुनीता देवी व उसका बेटा अजय और राजू के भाई अरविंद, गोविंद व गोरख और मां बेला की भी जमकर पिटाई की गई। इन सभी का इलाज पीएचसी नरपतपुर में कराया गया। अरविंद की हालत गंभीर देखते हुए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
सुनीता देवी की तहरीर के आधार पर बराई गांव के विशाल पांडेय, सन्नी यादव, जितेंद्र यादव, कल्लू पांडेय, नितेश प्रजापति और सोनू यादव के खिलाफ चौबेपुर थाने में हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष चौबेपुर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि विशाल पांडेय और नितेश प्रजापति को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।