फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शूटिंग के बाद मस्ती के मूड में दिखीं आलिया, फैंस को मिला इंतजार का मीठा फल, रणबीर ने दिए ऑटोग्राफ

Sat, 14 Dec 2019 10:25 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 14 Dec 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
varanasi: Alia appeared in fun mood after shooting, Ranbir gave autograph
शूटिंग के बाद बाहर निकलते रणबीर और आलिया - फोटो : ं

फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के लिए काशी पहुंचे बालीवुड के हॉट और सबसे चर्चित जोड़ी आलिया और रणबीर कपूर शनिवार शाम को शूटिंग के बाद मौसम के बदलते अंदाज के साथ ही बेहद खुशनुमा मूड में नजर आए।



इस दौरान सुबह से ही इस हॉट कपल की एक झलक पाने को बेताब दिख रहे बनारस के यूथ के इंतजार का फल मीठा हुआ और रणबीर ने युवाओं को ऑटोग्राफ दिए और बातें भी कीं। इससे पहले सुबह के समय रणवीर और आलिया की एक झलक पाने के लिए पहुंचे समर्थकों को निराश लौटना पड़ा।
 

varanasi: Alia appeared in fun mood after shooting, Ranbir gave autograph
शूटिंग के बाद बाहर निकलते रणबीर और आलिया - फोटो : ं
बरसात के कारण तय शेड्यूल की शूटिंग शुक्रवार को कैंसिल करनी पड़ी थी और फिल्म के कुछ दृश्यों को इनडोर ही फिल्माया गया था। हालांकि बरसात अधिक होने के कारण चेतसिंह किले की शूटिंग को रद्द कर दिया गया है। रणवीर और आलिया गुरुवार को फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे थे।

शुक्रवार को रणबीर और आलिया की आने वाली एक फिल्म की शूटिंग के लिए चेतसिंह किले में सेट लगाया गया लेकिन लगातार हो रही बरसात के कारण कई बार शूटिंग को रोकना पड़ा। इसके चलते दोनों कलाकारों ने बनारस के घाटों पर जमकर मस्ती की और गंगा में बोटिंग करते हुए दोनों कलाकार गुलेरिया कोठी पहुंचे।

 
varanasi: Alia appeared in fun mood after shooting, Ranbir gave autograph
ऑटोग्राफ देते रणबीर

घाट पर मौजूद लोगों ने दोनों कलाकारों को देखा तो उन्होंने सेल्फी लेने का प्रयास किया लेकिन सुरक्षाकर्मियों के कारण वह नजदीक नहीं जा सके थे। फिल्म की यूनिट से जुड़े लोगों ने बताया कि चेतसिंह किले में शूटिंग नहीं होने के कारण गुलेरिया कोठी में फिल्म के कुछ सीन को फिल्माया जा रहा है।

फिल्म की शूटिंग बनारस में कई जगहों पर होनी है। इसमें शहर के कई स्थानों को चिन्हित किया गया है।  बताते चलें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन जैसे स्टार मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi: Alia appeared in fun mood after shooting, Ranbir gave autograph
शूटिंग के बाद बाहर निकलते रणबीर और आलिया
अयान मुखर्जी की ड्रीम प्रोजेक्ट ब्रह्मास्त्र लोगो पिछले वर्ष कुंभ के समय प्रयागराज में ड्रोन के साथ लांच किया गया था। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी एक खास जानकारी सामने आई है। रणबीर अपने किरदार के लिए काफी तगड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने अपने किरदार के लिए कई तरह की मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली है।

उन्होंने अपने किरदार के लिए कलारीपयात्तु और वर्मा कलाई जैसी मार्शल आर्ट्स की खास ट्रेनिंग ली है। यही नहीं फिल्म में वो अपने हाथों से आग निकालते नजर आएंगे। फिल्म में मौनी रॉय विलेन की भूमिका में दिखाई देंगी। बता दें कि इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी देखने को मिलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed