दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध दैनिक मां गंगा आरती के आयोजन में अभिनेत्री जान्हवी कपूर और परिवार के अन्य सदस्य ने पूरे भक्तिभाव से जब भाग लिया, तो घाट पर मौजूद हर शख्स उनकी सादगी और भक्ति का कायल हो गया।
2 of 4
गंगा आरती करतीं जान्हवी कपूर
मां गंगा का वैदिक रीति से ब्राह्मणों द्वारा पूजन किया तथा मां गंगा का आशिर्वाद लिया। आरती के दौरान मंत्र मुग्ध होकर भाव विभोर हो गईं उसी दौरान मोबाइल से आरती की तस्वीर भी ली। बताते चलें कि देव दीपावली के विश्व प्रसिद्ध आयोजन में भाग लेने के लिए धडक फेम जान्हवी का पिता बोनी कपूर के साथ आने का कार्यक्रम निश्चित था, लेकिन एन वक्त पर किसी आवश्यक कार्य के वजह से आना स्थगित हो गया था।
3 of 4
जान्हवी कपूर को सम्मानित करते गंगा सेवा निधि के पदाधिकारी
- फोटो : a
ऐसे में आज काशी की धरती पर जान्हवी का आना हुआ। गंगा आरती में भाग लेते समय जान्हवी का सादगी देखने लायक था और घाट पर मौजूद लोगों का कहना था कि जान्हवी हूबहू बालीवुड की पहली महिला सुपरस्टार अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी की ही तरह दिख रही थीं।
4 of 4
जान्हवी कपूर को सम्मानित करते गंगा सेवा निधि के पदाधिकारी
गंगा आरती के बेहद भव्य आयोजन में जान्हवी भी पूरी तरह से भक्तिभाव से लीन दिख रही थीं। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र सचिव हनुमान यादव ने अंगवस्त्रम और गंगा आरती की मोमेंटो से स्वागत किया प्रसाद भी दिया।