{"_id":"5c668176bdec22736c04cf64","slug":"vande-bharat-express-is-answer-for-pulwama-terrorist-attack-said-piyush-goyal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले पर बोले रेलमंत्री, वंदे भारत ट्रेन का संचालन आतंकवादी ताकतों के लिए करारा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमले पर बोले रेलमंत्री, वंदे भारत ट्रेन का संचालन आतंकवादी ताकतों के लिए करारा जवाब
जयेन्द्र चतुर्वेदी,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 16 Feb 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में बनी पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) शुक्रवार को दिल्ली से चल कर वाराणसी आने वाली है। वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का स्वागत शुक्रवार शाम को भव्य तरीके से किया जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के इस सफर में रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ अमर उजाला के संवाददाता जयेंद्र चतुर्वेदी की खास बातचीत। आगे की स्लाइड्स में देखें...
2 of 6
- फोटो : amar ujala
रेल मंत्री पीयूष गोयल(Piyush Goyal) ने शुक्रवार को वंदे भारत ट्रेन में सफर के दौरान कहा कि देश में हजारों आतंकी हमले हुए है लेकिन भारत बहुत मजबूत देश है। आतंकवादी हमले के बाद मुंबई रुकी नही, मुम्बई झुकी नहीं, सब काम पर गए, अपनी जिम्मदारी निभाई। इसी प्रकार वंदे भारत अपनी गति से, अपने समय से देश की सेवा में समर्पित की गई। आतंकवादी ताकतों को यही करारा जवाब है।
3 of 6
- फोटो : amar ujala
पीयूष गोयल(Piyush Goyal) ने कहा कि न हमारे जवान कभी झुकेंगे न हमारी जनता। मुंहतोड़ जवाब देने में देश भी सक्षम है, हमारे जवान तो और अधिक बल रखते हैं। रेल मंत्री ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि शहीदों के परिवारजनों के साथ उनकी और पूरे देश की संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि भगवान से प्रार्थना है कि सभी जल्दी स्वस्थ हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : amar ujala
पीयूष गोयल(Piyush Goyal) ने आगे कहा कि ये ट्रेन एक प्रकार से भारत की उभरती हुई शक्ति का प्रतीक है। पीयूष गोयल(Piyush Goyal) ने कहा कि दो साल पहले प्रधानमंत्री ने इच्छा जाहिर की थी कि विदेशी डिजाइन के कोच बनाने के बजाय हम अपने देश में डिज़ाइन किए हुए कोच बनाए जाए। इसके बाद आईसीएफ ने 18 महीने में सेमी हाई स्पीड ट्रेन तैयार की।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
पीयूष गोयल(Piyush Goyal) ने कहा कि यह ट्रेन देश की राजधानी नई दिल्ली और देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक शहर को जोड़ रही है। रेल मंत्री ने कहा कि ट्रेन मेक इन इंडिया और देश की उभरती इंजिनीयरिंग टैलेंट का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भारत की बनी ट्रेनें विदेशों में भी जल्द सेवा देंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।