फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के इस जिले में चक्रवाती तूफान से भारी नुकसान, वाराणसी में वरुणा का पानी कई बस्तियों में घुसा

Fri, 07 Sep 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर Updated Fri, 07 Sep 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
UP This distric in effect of cyclone strom
ghazipur - फोटो : amar ujala
 पूर्वांचल में कई दिनों से लगातार बढ़ रहीं गंगा और घाघरा नदी गुरुवार को को घटना शुरू हो गईं। हालांकि बारिश के चलते कई जिलों में दर्जनों मकान ढह गए। गाजीपुर में 10 मिनट के लिए आए चक्रवाती तूफान से दुल्हपुर, नंदगंज, सहेड़ी, आकुसपुर, मदनहीं तथा कुसमी गांव में भारी नुकसान हुआ। कई मकान ध्वस्त हो गए और पेड़ उखड़ गए। बलिया के बांसडीह क्षेत्र में दो किशोर घाघरा नदी के छाड़न में डूब गए। आगे की स्लाइड्स में देखें पूरे पूर्वांचल का हाल.....   

   
UP This distric in effect of cyclone strom
varanasi - फोटो : amar ujala

वाराणसी में गुरुवार की शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 68.92 मीटर था। घटाव की गति तीन सेमी प्रति घंटा रही। वहीं पानी उतरने से वरुणा का जलस्तर भी घटने लगा था। 
UP This distric in effect of cyclone strom
varanasi - फोटो : amar ujala
बलिया में गंगा के फैलाव से सुघर छपरा, केहरपुर, चौबे छपरा, लाला बगीचा, सोनार टोला गंगापुर, मझौवां, गराया, बदिलपुर आदि गांवों बुरी तरह प्रभावित है। यहां कीर्तिपुर में घाघरा नदी के छाड़न में दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई। शिवपुर घाट पर बना शवदाह गृह पूरी तरह कट कर गंगा में समा गया। देर शाम तक दूबे छपरा के रेगुलेटर से पानी का रिसाव शुरू हो गया था। यहां घाघरा लाल निशान से 56 सेमी ऊपर 64.57 मीटर पर स्थिर रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP This distric in effect of cyclone strom
varanasi - फोटो : amar ujala
भदोही में घटाव पर रही गंगा का जलस्तर 75.820 मीटर था। वरुणा का पानी तिलकनाथ कैड़ा गांव की कई बस्तियों में प्रवेश कर गया जिससे दर्जनों एकड़ खेत जलमग्न हो गए। मिर्जापुर में गंगा का जलस्तर मामूली रूप से घटाव पर था। यहां जलस्तर 73.990 मीटर रिकार्ड किया गया। गाजीपुर में गंगा में घटाव पर और गोमती स्थिर रही। चंदौली के बबुरी में पानी निकासी के लिए सड़क काटनी पड़ी। 
विज्ञापन
UP This distric in effect of cyclone strom
varanasi - फोटो : amar ujala
भदोही जिले में गंगा के बाद अब वरुणा नदी उफान पर आ गई है। इससे सुरियावां क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। बृहस्पतिवार को वरुणा का पानी तटवर्ती गांव तिलकनाथ कैड़ा की कई बस्तियों में प्रवेश कर गया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। साथ ही दर्जनों एकड़ खेत जलमग्न हो गए हैं, जिससे किसान परेशान हैं। वहीं, गंगा के जलस्तर में मामूली घटाव हो रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed