फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी पुलिस का बेरहम चेहरा उजागर, लाठी से बर्बर पिटाई के बाद जंजीर से बांधा

Fri, 18 May 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 18 May 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
UP police cruel face shown again in jaunpur
jaunpur police - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की निर्दयी पुलिस का चेहरा एकबार फिर उजागर हुआ है।  पुलिस की संवेदनहीनता का यह मामला जौनपुर जिले में सामने आया है जहां एक व्यक्ति तीन दिनों से जंजीर से बंधा है। क्या है उसका कसूर और पुलिस ने क्यों किया ऐसा सलूक यह जानने के लिए देखें आगे की स्लाइड्स में देखें ..



 
UP police cruel face shown again in jaunpur
यूपी 100 - फोटो : amar ujala
घरेलू विवाद को सुलझाने पहुंची डायल 100 की पुलिस ने एक अधेड़ की न सिर्फ लाठी से पिटाई की बल्कि उसके दोनों पैरों को जंजीर से बांध ताला लगा दिया और चाभी लेकर चली गई। पिछले तीन दिनों से वह इसी स्थिति में है। 

 
UP police cruel face shown again in jaunpur
Rape, Gangrape, Acid Attack
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार बाजार में कोठवार बाजार निवासी रामआसरे यादव (45) इक्का चलाता है। रामआसरे का छोटा भाई रामसहारे बाहर रहता है जबकि उसकी पत्नी व बच्चे घर पर ही रहते हैं। सोमवार को रामआसरे का उसकी भाई की पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया था। महिला ने 100 नंबर को सूचना दे दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP police cruel face shown again in jaunpur
यूपी पुलिस
पुलिस पहुंची तो उस वक्त रामआसरे घर पर नहीं था। रात में बजे पुलिस दोबारा पहुंची। आरोप है कि पुलिस उसे चारपाई से उठाकर बाहर ले आई और उसके दोनों पैर को जंजीर से बांधकर ताला लगा दिया। फिर दरवाजे पर ही लाठियों मारा। ग्रामीणों के अनुसार उस वक्त रामआसरे दारू के नशे में था और उसने कह दिया था कि पुलिस वाले उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकते। इसी से नाराज होकर पुलिस ने कार्रवाई की। 

 
विज्ञापन
UP police cruel face shown again in jaunpur
jaunpur police - फोटो : अमर उजाला
रामआसरे का कहना है कि तीन दिनों से उसका खानी पीना, सोना, शौच जाना सब मुश्किल हो गया है। इस संबंध में एसपी केके चौधरी का कहना है कि ऐसे किसी मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed