फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ghazipur Accident: आंतें और किडनियां बाहर... सिर धड़ से अलग, सड़क पर बिखरी थीं लाशें; मंजर देख कांप उठे लोग

Sat, 01 Feb 2025 11:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 01 Feb 2025 11:27 AM IST
सार

आपको बता दें कि गाजीपुर में वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर शुक्रवार को दोपहर में महाकुंभ से गोरखपुर लौट रही पिकअप का डाला टूटने से गिरे नौ श्रद्धालुओं को डंपर ने कुचल दिया। मरने वालों में चार महिलाएं, चार पुरुष और एक बच्ची है। हादसे में किसी का सिर धड़ से अलग हो गया तो किसी की आंतें बाहर आ गई थीं।

विज्ञापन
UP Ghazipur Accident Tragedy Truck Hits Devotees Truck Returning From Mahakumbh Nine Dead Details in Hindi
UP Ghazipur Accident - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर रेवसा गांव के पास हादसा कितना भयानक था, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कदम-कदम पर सड़क पर श्रद्धालुओं के शव पड़े थे। किसी की आंतें और किडनियां बाहर निकल गई थी तो किसी का सिर धड़ से अलग था। प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौटे श्रद्धालु जगह-जगह शव के पास बैठकर बिलख रहे थे। हालांकि पुलिस ने एंबुलेंस आने के बाद किसी तरह शवों को उठाकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। जहां शवों की पहचान के बाद उनके अंग रखे गए। 


 
UP Ghazipur Accident Tragedy Truck Hits Devotees Truck Returning From Mahakumbh Nine Dead Details in Hindi
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हादसे के बाद किसी ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, सीओ सिटी सुधाकर पांडेय, नंदगंज थाना पुलिस, ट्रैफिक पुलिस प्रभारी मनीष त्रिपाठी, जंगीपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह पहुंचे। 

 
UP Ghazipur Accident Tragedy Truck Hits Devotees Truck Returning From Mahakumbh Nine Dead Details in Hindi
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मी भी सौ मीटर के अंदर एक के बाद एक शव पड़े देख विचलित से हो गए। वहीं, स्ट्रेचर पर एक के बाद एक शवों को पुलिस ने उठाया। शाम करीब साढ़े पांच बजे मृतकों के कपड़े, हुलिया और कटे सिर से पहचान हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Ghazipur Accident Tragedy Truck Hits Devotees Truck Returning From Mahakumbh Nine Dead Details in Hindi
श्रद्धालुओं के शवों को इकट्ठा करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह पहले निकले थे महाकुंभ स्नान के लिए
पिकअप सवार श्रद्धालु एक सप्ताह पहले प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के लिए निकले थे, जो बृहस्पतिवार को भोर में स्नान करने के याद वहां से निकल गए लेकिन लौटते समय जाम में फंस गए। पिकअप चालक (मालिक) धर्मवीर साहनी के मुताबिक, 24 जनवरी को ये निकले थे। जाम में फंसते-फंसते प्रयागराज पहुंचे। 30 जनवरी को भौर में तीन-चार बजे महाकुंभ में स्नान किया लेकिन जाम के कारण वे झूंसी से आगे नहीं निकल पाए। वहीं रात गुजारी। घायल मुन्नी देवी के मुताबिक वे लोग इसी तरह मचान बनाकर दो पिकअप से गए थे। दूसरे जत्थे का पता नहीं है। 
 
विज्ञापन
UP Ghazipur Accident Tragedy Truck Hits Devotees Truck Returning From Mahakumbh Nine Dead Details in Hindi
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं को डंपर ने कुचला, नौ की मौत
आपको बता दें कि गाजीपुर में वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर शुक्रवार को दोपहर में महाकुंभ से गोरखपुर लौट रही पिकअप का डाला टूटने से गिरे नौ श्रद्धालुओं को डंपर ने कुचल दिया। मरने वालों में चार महिलाएं, चार पुरुष और एक बच्ची है। हादसे में किसी का सिर धड़ से अलग हो गया तो किसी की आंतें बाहर आ गई थीं। हाईवे पर मांस के लोथड़े और खून फैल गया था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed