फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Board Exam: काशी के एग्जाम सेंटरों पर पुष्प वर्षा से हुआ छात्रों का स्वागत, 128 केंद्रों पर हो रही परीक्षा

Thu, 22 Feb 2024 11:19 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 22 Feb 2024 11:19 AM IST
सार

UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। वाराणसी के कई परीक्षा सेंटरों पर छात्रों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान छात्र भी काफी उत्साहित नजर आए। जिले के 128 केंद्रों पर परीक्षाएं चल रही हैं। 

विज्ञापन
UP Board Exam 2024 Students welcomed with flower showers at exam centers of Varanasi
UP Board Exam 2024 - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड की परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई। जिले के कई परीक्षा केंद्रों पर छात्रों का भव्य स्वागत किया गया। शिक्षकों ने पुष्प वर्षा कर छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। इस दौरान सभी विद्यार्थी उत्साहित दिखे। जिले में शांतिपूर्वक परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम है। 



जिले में 128 केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 98886 छात्र परीक्षा देने के लिए पंजीकृत हैं। इसमें से 49450 छात्राएं हैं। परीक्षा को लेकर बुधवार को देर रात तक तैयारी चलती रही। डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारी खामियों को दुरुस्त करने में लगे रहे। पहले दिन हाईस्कूल की हिंदी और कॉमर्स की परीक्षा हो रही है। इंटर की सैन्य विज्ञान और हिंदी की परीक्षा होनी है।

जोनवार मजिस्ट्रेट व पुलिस तैनात

UP Board Exam 2024 Students welcomed with flower showers at exam centers of Varanasi
UP Board Exam 2024 - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन ने बोर्ड परीक्षा को देखते हुए परीक्षा केंद्र की निगरानी के लिए आठ जोनल मजिस्ट्रेट, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 128 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 128 केंद्र व्यवस्थापक के अलावा 128 वाह्य केन्द्र व्यवस्थापकों और पुलिस की तैनाती की है।
UP Board Exam 2024 Students welcomed with flower showers at exam centers of Varanasi
UP Board Exam 2024 - फोटो : अमर उजाला
कंट्रोल रूम से स्ट्रांग रूम और केंद्रों की निगरानी
राजकीय क्वींस कॉलेज में बने परीक्षा मॉनीटरिंग सेल व कंट्रोल रूम से जिले के परीक्षा केंद्रों व स्ट्रांग रूम की निगरानी हो रही है। कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 0542986002 है। वहीं, माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से 15 जिलों के 2084 केंद्रों की निगरानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board Exam 2024 Students welcomed with flower showers at exam centers of Varanasi
UP Board Exam 2024 - फोटो : अमर उजाला
संकलन केंद्रों पर रोज जमा होंगी कॉपियां
राजकीय क्वींस कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के बाद कॉपियों को यहीं जमा किया जाएगा। क्षेत्रीय कार्यालय के उप सचिव साहब सिंह यादव ने बताया कि सुबह की पाली की कॉपियां केंद्रों पर दो बजे तक और शाम की पाली की रात आठ बजे तक जमा होंगी। देर होने पर उच्चाधिकारियों की अनुमति से ही जमा हो पाएगी।
विज्ञापन
UP Board Exam 2024 Students welcomed with flower showers at exam centers of Varanasi
UP Board Exam 2024 - फोटो : अमर उजाला
10वीं में 52157 परीक्षार्थी
हाईस्कूल में सबसे ज्यादा 52157 परीक्षार्थी हैं। इसमें संस्थागत छात्र 25768 व छात्रा 26170 हैं। व्यक्तिगत छात्र 154 व छात्राएं 65 हैं। इंटर में कुल 46729 परीक्षार्थियों में से संस्थागत छात्र 21557, छात्राएं 21969 हैं। व्यक्तिगत छात्र 1957 व छात्राएं 1246 हैं। नौ मार्च तक परीक्षाएं होंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed