फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी-बिहार बार्डर पर हाथियारों से लैस दिखे कई संदिग्ध, सभी थानों की फोर्स और पीएसी को अलर्ट जारी

Sun, 03 Jan 2021 07:26 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: विचित्र सिंह Updated Sun, 03 Jan 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
UP Bihar border naxalite movement Sonbhadra Police and PAC alert 
कांबिंग करती पुलिस।

दो दिन पूर्व यूपी बिहार बार्डर पर हथियारों से लैस कई संदिग्धों के दिखाई देने के बाद सोनभद्र पुलिस चौकन्ना हो गई है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने नक्सल इलाकों के समस्त थाने एवं पीएसी को अलर्ट कर दिया है। साथ ही सभी सुरक्षा जवानों को कांबिंग करते हुए संदिग्धों को दबोचने का निर्देश दिया है। रविवार को कई थानों की फोर्स, पीएसी के साथ एएसपी नक्सल डॉ. राजीव सिंह एवं सीओ अभिनव यादव सीमावर्ती इलाकों में कांबिंग किए। इस दौरान ग्रामीणों से संदिग्धों के बारे में पूछताछ भी की गई।

UP Bihar border naxalite movement Sonbhadra Police and PAC alert 

आठ साल पूर्व जिले में एसपी के पद पर तैनात रहे सुभाष चंद्र दूबे ने आपरेशन चक्रव्यूह के जरिए दुर्दांत नक्सली मुन्ना विश्वकर्मा और लालव्रत कोल सहित अन्य को दबोचकर नक्सलवाद की ऐसी कमर तोड़ी कि यूपी में अब तक नक्सली सिर उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए हैं। इसके लिए उन्हें सीआरपीएफ के डीजी की तरफ से सिविल पुलिस को दिए जाने वाले सर्वोच्च पुरस्कार कमेंडेशन डिस्क से पुरस्कृत किया गया था।

UP Bihar border naxalite movement Sonbhadra Police and PAC alert 

सूत्रों की मानें तो पिछले माह जिले से सीआरपीएफ के चले जाने के बाद एक बार फिर पड़ोसी बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के नक्सली फिर से सोनभद्र समेत यूपी के अन्य जिलों में पांव पसारने की फिराक में जुट गए हैं। हालांकि सीमा पर जिले की पुलिस की सतर्कता से उनकी मंशा पूरी नहीं हो पा रही है, लेकिन शुक्रवार की रात बिहार बार्डर से सटे जिले के दरेव, दरमा, चरगड़ा समेत अन्य गांवों के जंगल में 12 से 15 संदिग्ध भ्रमण करते दिखाई दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Bihar border naxalite movement Sonbhadra Police and PAC alert 

उन लोगों के पास असलहे भी थे, लेकिन सीमावर्ती इलाकों में प्रवेश नहीं किए। हालांकि इसकी भनक लगने के बाद पुलिस महकमा पूरी तरह से चौकन्ना हो गया है। रविवार को सीमावर्ती इलाकों में फोर्स कांबिंग करती रही।

विज्ञापन
UP Bihar border naxalite movement Sonbhadra Police and PAC alert 
अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एसपी सोनभद्र

सोनभद्र के एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि पड़ोसी राज्य बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की गतिविधियों को देखते हुए बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है। जंगल के रास्तों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि नक्सली या अपराधी प्रवेश करने की कोशिश करें तो उन्हें पकड़ा जा सके। नक्सल इलाकों के मुखबिरों को भी अलर्ट कर दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed