फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में उन्नाव दुष्कर्म कांड के आरोपी को फांसी पर चढ़ाया, सपा नेता बोले- ये है जनता की अदालत

Fri, 02 Aug 2019 12:31 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 02 Aug 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
Unnao Rape Case accused cut out hang by samajwadi party in varanasi

उन्नाव दुष्कर्म कांड के आरोपी पू्र्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को वाराणसी में फांसी पर चढ़ाया गया। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के समर्थन में समाजवादी नेता सड़क पर उतर आए और आरोपी कुलदीप सेंगर के कट आउट को फांसी लगा दी। तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...

Unnao Rape Case accused cut out hang by samajwadi party in varanasi
Unnao rape case protest - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को वाराणसी के बेनियाबाग तिराहे पर समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद रविकांत विश्वकर्मा के नेतृत्व में उन्नाव दुष्कर्म कांड के आरोपी कुलदीप सेंगर के पुतले को फांसी पर लटकाया गया। रविकांत विश्वकर्मा ने कहा कि आज पूरे उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है और भाजपा के नेताओं में कानून का जरा सा भी खौफ नहीं है।

Unnao Rape Case accused cut out hang by samajwadi party in varanasi

रविकांत विश्वकर्मा ने कहा कि जिस तरह से उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता, परिजन और अधिवक्ता को सड़क दुर्घटना में मारने की कोशिश की गई है वह काफी निंदनीय है। इस हादसे में पीड़िता के चाची और मौसी की मौके पर ही मौत हो गई व इस समय पीड़िता और अधिवक्ता अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao Rape Case accused cut out hang by samajwadi party in varanasi

सपा नेता ने कहा कि सत्ता की ताकत किसी आरोपी के साथ हो तो इंसाफ दम तोड़ देता है और आज यही हो रहा है। लेकिन कुलदीप सेंगर यह भूल गए हैं कि जनता की भी एक अदालत होती है जो कि न्याय करना जानती है। इसलिए हम लोगों ने कुलदीप सेंगर के पुतले को फांसी पर लटकाया। सपा नेता संदीप मिश्रा ने कहा कि कुलदीप सेंगर का भाजपा भरपूर समर्थन कर रही है। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और पीड़िता को जल्द से जल्द इंसाफ दिलाने की मांग की।

विज्ञापन
Unnao Rape Case accused cut out hang by samajwadi party in varanasi

कुलदीप सेंगर के पुतले को फांसी लगाने के साथ ही सपा कार्यकर्ताओं ने पुतले को चप्पल से पीटा। इस दौरान रविकांत विश्वकर्मा, संदीप मिश्रा, तनुज पांडेय, शानू सिन्हा, रजत श्रीवास्तव, रागिब भाई, संदीप यादव, सुनील चंद्रेश आदि लोग मौजूद थे। बता दें कि उन्नाव से पू्र्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता का 28 जुलाई को ट्रक से एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें पीड़िता की चाची और मौसी की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं पीड़िता और उसका वकील मौत से जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed