फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी के इस कुंड पर किन्नरों ने किया पिंडदान, बताई अपनी दुखभरी कहानी

Wed, 03 Oct 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 03 Oct 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
Transgenders do pind daan in pichasmochan kund at varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala
वाराणसी में आत्मा की शांति के लिए किन्नरों ने पिंडदान किया। किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि किन्नरों की कहानी दुखभरी होती है इसलिये हर साल किन्नरों के आत्मा की शांति के लिए पिंडदान करते हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें....


 
Transgenders do pind daan in pichasmochan kund at varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala
पिशाचमोचन कुंड पर मंगलवार को पिंडदान के दौरान उन्होंने बताया कि किन्नरों की जिंदगी बहुत दुखभरी होती है। जब परिवार के लोगों को पता चलता है कि ये किन्नर है तो उसे घर से निकाल दिया जाता है। इसके बाद इतनी परेशानी झेलनी पड़ती है कि घर का भी त्याग करना पड़ता है। 

 
Transgenders do pind daan in pichasmochan kund at varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
समाज ने हम लोगों को ऐसा कर दिया है कि हम लोगों को अंतिम संस्कार तक करने में परेशानी आती है। निधन के बाद अगर किसी की अस्थि लेकर उसके घर जाते हैं तो परिजन अस्थि लेने से भी इंकार कर देते हैं। इसलिए किन्नरों के भटकती आत्माओं को मोक्ष देने के लिए यह आयोजन करते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Transgenders do pind daan in pichasmochan kund at varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
यह आयोजन पिछले तीन साल से लगातार करते चले आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह परंपरा कोई नई नहीं है। महाभारत काल में भी शिखंडी ने किन्नरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया था, तब से यह परंपरा चली आ रही है। 

 
विज्ञापन
Transgenders do pind daan in pichasmochan kund at varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि इलाहाबाद में लगने वाले कुंभ में किन्नर समाज के लोग शाही स्नान करेंगे। इस दौरान अन्य अखाड़ों की तरह पेशवाई भी धूमधाम से निकाली जाएगी। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। उन्होंने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड बनाने की मांग की है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed