{"_id":"5d3549668ebc3e6cd3276319","slug":"tmc-tweet-thank-you-for-priyanka-gandhi-on-discussion-of-sonbhadra-clash-in-varanasi-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र की गर्मी में पिघल रही सियासी रिश्तों पर जमी बर्फ, टीएमसी ने प्रियंका गांधी को दिया धन्यवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र की गर्मी में पिघल रही सियासी रिश्तों पर जमी बर्फ, टीएमसी ने प्रियंका गांधी को दिया धन्यवाद
शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका गांधी से संवाद करते टीएमसी के नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनभद्र के उभ्भा गोलीकांड के बाद कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के रिश्तों पर जमीं बर्फ पिघलने लगी है। शनिवार को दिल्ली लौटने से पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एयरपोर्ट पर धरना दे रहे तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 5
टीएमसी द्वारा किया गया ट्वीट
- फोटो : twitter
इस दौरान सोनभद्र कांड पर अपने विचार भी साझा किए। प्रियंका की इस पहल पर टीएमसी के ट्विटर हैंडल से उन्हें धन्यवाद भी दिया गया। ट्वीट में प्रियंका गांधी और टीएमसी सांसदों के बीच बातचीत का वीडियो भी पोस्ट किया गया है।
3 of 5
प्रियंका गांधी से बातचीत करते टीएमसी के नेता
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक-दूसरे के विरोधी तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच बनारस में सोनभद्र गोलीकांड पर संवाद हुआ। दोनों पार्टी के नेताओं ने अपने विचार भी साझा किए। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव से पहले वाराणसी एयरपोर्ट पर प्रियंका और टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन की मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों दल साझा चुनौती से निपटने के लिए एक मंच पर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दरअसल, लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में जबरदस्त प्रदर्शन किया और 42 लोकसभा सीटों में 18 पर जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी 22 सीटों पर दूसरे नंबर पर रहे थे। ऐसे में वह आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस दोनों के लिए कड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
5 of 5
धरने पर बैठे टीएमसी के नेता
- फोटो : अमर उजाला
यहां बता दें कि सोनभद्र गोलीकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने की जिद पर अड़ी प्रियंका ने चुनार गेस्ट हाउस में 26 घंटे धरना दिया। उधर, टीएमसी सांसदों ने सोनभद्र जाने से रोके जाने के बाद एयरपोर्ट पर ही धरना शुरू कर दिया था। प्रियंका के दिल्ली लौटने के बाद टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल भी वापस चला गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।