फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: बसंत पंचमी पर बाबा विश्वनाथ का हुआ तिलक, मंगल गीत के साथ दूल्हा बने बाबा, देखिए अद्भुत स्वरूप

Fri, 27 Jan 2023 08:18 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 27 Jan 2023 08:18 AM IST
सार

प्रात: छह से आठ बजे तक ब्राह्मणों द्वारा चारों वेदों की ऋचाओं के पाठ के साथ बाबा का दुग्धाभिषेक किया गया। सुबह 8:15 बजे से बाबा को फलाहार का भोग अर्पित किया गया  उसके उपरांत पांच वैदिक ब्राह्मणों ने पं. सुशील त्रिपाठी के आचार्यत्व में पांच प्रकार के फलों के रस से 8:30 से 11:30 बजे तक रुद्राभिषेक किया । पूर्वाह्न 11:45 बजे पुन: बाबा को स्नान कराया गया। 12:00 से 12:30 बजे तक मध्याह्न भोग अर्पण आरती अंकशास्त्री पं. वाचस्पति तिवारी ने कराई।

विज्ञापन
Tilak of Baba Vishwanath on Basant Panchami, Baba became groom with Mangal song, see amazing form
बाबा विश्वनाथ का तिलकोत्सव - फोटो : अमर उजाला

बसंत पंचमी की तिथि पर गुरुवार को बाबा विश्वनाथ के तिलक का उत्सव टेढ़ीनीम स्थित विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास पर आरंभ हुआ। भोर में चार से साढ़े चार बजे तक बाबा विश्वनाथ की पंचबदन रजत मूर्ति की मंगला आरती उतारी गई। प्रात: छह से आठ बजे तक ब्राह्मणों द्वारा चारों वेदों की ऋचाओं के पाठ के साथ बाबा का दुग्धाभिषेक किया गया। सुबह 8:15 बजे से बाबा को फलाहार का भोग अर्पित किया गया  उसके उपरांत पांच वैदिक ब्राह्मणों ने पं. सुशील त्रिपाठी के आचार्यत्व में पांच प्रकार के फलों के रस से 8:30 से 11:30 बजे तक रुद्राभिषेक किया। 




 

Tilak of Baba Vishwanath on Basant Panchami, Baba became groom with Mangal song, see amazing form
बाबा को स्नान कराया गया। - फोटो : अमर उजाला
पूर्वाह्न 11:45 बजे पुन: बाबा को स्नान कराया गया। 12:00 से 12:30 बजे तक मध्याह्न भोग अर्पण आरती अंकशास्त्री पं. वाचस्पति तिवारी ने कराई। 12:45 से 02:30 बजे तक महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाये गए।
Tilak of Baba Vishwanath on Basant Panchami, Baba became groom with Mangal song, see amazing form
बाबा का दूल्हा के रूप में विशेष श्रृंगार किया। - फोटो : अमर उजाला
02:30 से 04:45 बजे तक शृंगार के लिए कक्ष के पट बंद कर दिए गए  इस बीच संजीव रत्न मिश्र ने बाबा का दूल्हा के रूप में विशेष श्रृंगार किया। 04:45 से 05:00 बजे तक संध्या आरती एवं भोग के बाद सायं पांच बजे से भक्तों के दर्शन के लिए पट खोल दिए गए। भक्तों ने बाबा का दूल्हा स्वरूप में दर्शन किया।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tilak of Baba Vishwanath on Basant Panchami, Baba became groom with Mangal song, see amazing form
बाबा का तिलक - फोटो : अमर उजाला
सायंकाल 6:30 बजे टेढ़ीनीम के बागला धर्मशाला स्थित हनुमान मंदिर से काशीवासी तिलकहरू बाबा का तिलक चढ़ाने महंत आवास के लिये डमरूओं की डमडमाहट के साथ तिलक का थाल लिये चल पड़े महंत आवास पर तिलकहरूओं का स्वागत महेंद्र प्रसन्ना की शहनाई की धुन पर किया गया। 

 
विज्ञापन
Tilak of Baba Vishwanath on Basant Panchami, Baba became groom with Mangal song, see amazing form
बाबा का तिलकोत्सव - फोटो : अमर उजाला
परंपरानुसार सात थाल में तिलक की सामग्री लेकर समाजसेवी केशव जालान काशीवासीयों की ओर से बाबा को तिलक चढाया। तिलकोत्सव की शोभायात्रा महंत आवास पहुंचने पर महंत डॉ.कुलपति तिवारी के सानिध्य में तिलकोत्सव की रस्म पूरी की गयी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed