फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंधी-बारिश से पूरे पूर्वांचल में तबाही, मासूम सहित पांच की मौत, तस्वीरों में देखें मंजर

Fri, 04 May 2018 12:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 04 May 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
thunderstorm and rain killed five person in purvanchal
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के कई जिलों में गुरुवार को तेज आंधी और बारिश ने व्यापक तबाही मचाई। कई सारे पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। गेहूं की फसल को भी खासा नुकसान पहुंचा है। मिर्जापुर में चार लोगों की और भदोही में चार माह के मासूम की जान चली गई। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..

 
thunderstorm and rain killed five person in purvanchal
varanasi - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र में दीवार गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। लाइनों में खराबी से उत्पादन निगम की चार परियोजनाओं से 1402 मेगावाट तक विद्युत उत्पादन घटाना पड़ा। मौसम विभाग के बाबतपुर केंद्र के अनुसार वाराणसी में 0.3 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।

 
thunderstorm and rain killed five person in purvanchal
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर के हलिया के चंद्रगण गांव की अंजना (डेढ़ वर्ष) भोर में आई तेज आंधी में उड़ गई, सुबह उसकी लाश घर से 10 मीटर दूर सुखनई नदी के किनारे मिली। बिजली गिरने से दरवाजे पर सोया मटिहरा निवासी खेलाड़ी (50) सुबह मृत पाया गया वहीं अहरौरा क्षेत्र के पट्टीकला गांव में एक अधेड़ की मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
thunderstorm and rain killed five person in purvanchal
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 गड़बड़ा राजा गांव में मड़हे में दबने से पिंकी (18) की मौत हो गई। भदोही में आंधी में कई पेड़ उखड़ गए और तार-पोल टूटने से सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गोपीगंज क्षेत्र के पूरेभिखारी गांव में छत से गिरी ईंट की चोट से तौलन बिंद के चार माह के पुत्र की मौत हो गई।

 
विज्ञापन
thunderstorm and rain killed five person in purvanchal
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 इस मामले में मृत बालक की मां ने अपनी जेठानी पर जानबूझ कर ईंट गिरा देने का आरोप भी लगाया हैै। बलिया के बेल्थरारोड में मंडी परिसर में खुले में रखा करीब चार हजार बोरा गेहूं पानी में भीग गया। सोनभद्र में कई घरों के छप्पर उड़ गए। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed