फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BHU: प्रशासन ने होली पर दिया फरमान तो विरोध में छात्रों ने खेली 'कपड़ा फाड़ होली', तस्वीरों में देखें

Thu, 02 Mar 2023 04:20 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 02 Mar 2023 04:20 PM IST
सार

चीफ प्रॉक्टर अभिमन्यु सिंह ने विश्व विद्यालय में होली उत्सव मनाने को लेकर नोटिस जारी किया। जिसका विरोध करते हुए छात्र छात्राओं से धूमधाम से होली खेली। 

विज्ञापन
Students opposed the notice, played Holi fiercely, registered their resentment on social media
छात्रों ने नोटिस का किया विरोध जमकर खेली होली - फोटो : अमर उजाला

सर्व विद्या की राजधानी कहे जाने वाले काशी हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा जारी एक नोटिस पर विश्वविद्यालय के छात्रों ने नाराजगी जताई है। छात्र नेताओं ने जारी नोटिस का विरोध करते हुए छात्र छात्राओं से धूमधाम होली खेलने की बात कही हैं।

Students opposed the notice, played Holi fiercely, registered their resentment on social media
नोटिस का विरोध करते हुए छात्र छात्राओं से धूमधाम होली खेलने की बात कही - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि चीफ प्रॉक्टर अभिमन्यु सिंह ने विश्व विद्यालय में होली उत्सव मनाने को लेकर नोटिस जारी किया। जिसमें लिखा कि विश्वविद्यालय परिसर में सार्वजनिक स्थल पर एकत्रित होकर होली खेलना, हुड़दंग करना, संगीत बजाना पूर्णतया प्रतिबंधित है।


 
Students opposed the notice, played Holi fiercely, registered their resentment on social media
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी नोटिस - फोटो : अमर उजाला
ऐसा करने वालों के विरूद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद छात्रों ने इसका सोशल मीडिया पर जमकर विरोध किया। एबीवीपी बीएचयू के अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि यह विश्वविद्यालय प्रशासन का बेतुका फरमान है। बीएचयू देश का सबसे बड़ा परिसर है। यहां विद्यार्थी अपना त्योहार नहीं मनाएंगे तो कहां मनाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Students opposed the notice, played Holi fiercely, registered their resentment on social media
छात्रों ने विरोध में खेली होली - फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय प्रशासन को ऐसे गैरजरूरी और बेतुके आदेश जारी करने के बजाए परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। बाहरी व्यक्तियों द्वारा घटित घटनाओं पर तत्परता दिखानी चाहिए।
 
विज्ञापन
Students opposed the notice, played Holi fiercely, registered their resentment on social media
विरोध में होली मनाते बीएचयू के छात्र - फोटो : अमर उजाला
होली के मद्देनजर अगर किसी विद्यार्थी पर कोई भी कार्रवाई होती है तो हम इसका समुचित विरोध करेंगे। वहीं बीएचयू सीवाईएसएस के कुलदीप ने कहा कि विश्वविद्यालय अगर होली खेलने पर कार्रवाई करेगा तो हम उसका विरोध करेंगे और उन्होंने सभी छात्रों से धूमधाम से होली खेलने का आवाहन किया हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed