फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी बोर्ड : एसटीएफ ने बलिया में नकल माफिया गिरोह का किया खुलासा, 10 गिरफ्तार, ऐसे करा रहे थे नकल

Tue, 26 Feb 2019 06:48 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 26 Feb 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
STF team expose cheating gang in ballia
up board 2019

उत्तर प्रदेश का बलिया जिला यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल के मामले में हद ही कर दी। पहले तो सामूहिक नकल फिर पेपर वायरल होना, अब सामूहिक नकल कराने वाला संगठित गिरोह सामने आया है। इस गिरोह पर एसटीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। देखें आगे की स्लाइड्स में...

STF team expose cheating gang in ballia
व्हाट्सएप पर वायरल हुई कथित कॉपी - फोटो : amar ujala

एसटीएफ गोरखपुर की टीम सोमवार को दूसरी पाली में इंटर गणित की परीक्षा समाप्त होने के कुछ समय पहले परानपुर इंटर कॉलेज पर छापेमारी की। एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि इस कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा इनके स्कूल के केंद्र पर बेरुआरबारी और नारायनपुर के केंद्र पर छात्रों को अनुपस्थित कराया जाता है। फिर उनकी कॉपियां सेरिया गांव में लिखवाई जाती हैं और उन कॉपियों को अपने परानपुर केंद्र से जमा करा देते हैं। 

STF team expose cheating gang in ballia
ballia - फोटो : amar ujala

एसटीएफ टीम ने परानपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र शुक्ला और सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार को हिरासत में ले लिया। उनकी निशानदेही पर बाबा महेंद्र दास शहीद प्रवीण सिंह शिक्षण संस्थान छोटकी सेरिया में छापेमारी की गई। जहां से इंटर गणित की लिखी जा रही 38 कॉपियों के साथ छह सॉल्वर को पकड़ लिया। पकड़े गए सॉल्वर शैलेश कुमार सिंह पुत्र जय नाथ सिंह, अखिलेश चौहान पुत्र बजरंगी चौहान, भोला चौहान पुत्र विमल चौहान, हृदयानंद शाह पुत्र तारकेश्वर, राहुल वर्मा पुत्र हरिशंकर वर्मा और अनितेश वर्मा पुत्र परमात्मा वर्मा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
STF team expose cheating gang in ballia
question paper - फोटो : amar ujala

एसटीएफ टीम को यह भी पता चला कि पूर्व में इंटर रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और हिंदी की परीक्षा में छात्रों को अनुपस्थित दिखाकर उनकी कापियां यहां लिखकर परानपुर भिजवाई गई थीं। टीम ने इस दौरान बेरुआरबारी और नारायनपुर इंटर कॉलेजों में भी जाकर जांच पड़ताल की। देर शाम पूछताछ के दौरान एसटीएफ को जानकारी मिली कि नकल माफियाओं को डीआईओएस कार्यालय के कर्मियों की ओर से ही उत्तर पुस्तिकाएं मुहैया कराई जा रही थीं। 

विज्ञापन
STF team expose cheating gang in ballia

इसके बाद देर रात में जिला विद्यालय कार्यालय से संबद्ध प्रभारी प्रधानाचार्य अमरनाथ यादव व कर्मचारी जयनारायन यादव को भी पकड़ लिया गया। टीम ने गिरफ्तार लोगों से लिखित इंटरमीडिएट गणित की 38, रसायन विज्ञान 49, भौतिक विज्ञान की 52 और हिंदी की 55 कॉपियां भी बरामद की। इसके अलावा टीम ने पकड़े गए लोगों से इंटरमीडिएट गणित की चार गाइड, एक मोबाइल और अन्य नकल के दस्तावेजों को भी बरामद किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed