14 फरवरी की शाम और 26 फरवरी की सुबह में बारह दिनों का फासला था। फर्क बस इतना था कि 14 को पूरा देश रोया था और 26 को भारतीय वायु सेना ने देश के आंसू पोछ दिए। 26 फरवरी की सुबह साढ़े 3 बजे भारतीय लड़ाकू विमानों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। यह खबर सुनते ही देश के साथ ही शहीदों के परिजनों के दिल को ठंडक मिली। देखें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 5
air strike varanasi
- फोटो : amar ujala
14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में चंदौली के बहादुरपुर गांव के सीआरपीएफ जवान अवधेश यादव भी शहीद हो गए थे। भारतीय वायु सेना के एयर स्ट्राइक के बाद से जहां पुलवामा आतंकी हमले में चंदौली जिले के शहीद अवधेश के परिजनों में खुशी देखी जा रही है, वहीं शहीद के गांव में भी जश्न का माहौल है। लोगों ने भारतीय सेना जिंदाबाद और शहीद अवधेश यादव अमर के नारे लगाए।
3 of 5
awdesh yadav
- फोटो : amar ujala
वहीं भारतीय सेना का तह-ए-दिल से धन्यवाद भी कर रहे हैं। वायु सेना के एयर स्ट्राइक की जानकारी शहीद अवधेश के परिजनों को टीवी के माध्यम से हुई। यह खबर मिलते ही गांव वाले टीवी के सामने बैठ गए और स्ट्राइक की पल-पल की अपडेट देखते रहे। शहीद के परिजनों और उनके दोस्तों की मांग है कि भारतीय सेना और भी ऐसे स्ट्राइक करे और शहीद जवानों का बदला ले।
4 of 5
awdesh yadav
- फोटो : amar ujala
शहीद अवधेश के पिता हरिकेश यादव का कहना है कि भारतीय सेना की इस कार्रवाई से हम बहुत खुश हैं। हमें सैनिकों पर गर्व है जो मेरे बेटे की शहादत का बदला ले रहे हैं। इसी तरह बदला लेते रहें तो आतंक जड़ से खत्म हो जाएगा। शहीद के पिता ने कहा भारतीय सेना इसी तरह की स्ट्राइक आतंकी ठिकानों पर करती रहे ताकि आगे से कोई युवा वहां ट्रेनिंग ना ले पाए और आतंकी ना बन पाए। इस हमले से मेरे बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी।
5 of 5
awdesh yadav
- फोटो : amar ujala
वहीं, शहीद के छोटे भाई ने भारतीय सेना को धन्यवाद दिया है। शहीद के दोस्तों और बहादुरपुर गांव के लोगों ने भारतीय सेना के इस एयर स्ट्राइक पर खुशी जाहिर की है। साथ ही सरकार से आतंकवादियों को जड़ से समाप्त करने की मांग की है।