{"_id":"5b8117df42c79246547c4e2a","slug":"sisters-gift-helmet-her-brothers-on-raksha-bandhan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बार ‘सुरक्षाबंधन’, भाइयों को शगुन में हेलमेट देकर प्रयोग करने का वचन लेंगी बहनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार ‘सुरक्षाबंधन’, भाइयों को शगुन में हेलमेट देकर प्रयोग करने का वचन लेंगी बहनें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन भाई बहन का स्नेह और एक-दूसरे की सुरक्षा के संकल्प का त्योहार है। आए दिन होने वाले सड़क हादसों में कई लोग जान गंवाते हैं और ज्यादातर मौतें हेलमेट न पहनने की वजह से होती हैं। इसलिए इस बार कई बहनें अनूठी पहल कर रही हैं। राखी बांधकर बहनें जहां खुद की रक्षा का वादा भाई से लेंगी, वहीं हेलमेट गिफ्ट कर उनसे खुद की सुरक्षा की भी कसम लेंगी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
डेमो पिक
बनारस के लक्सा की रहने वाली परी सिंह का कहना है कि राखी बांधकर हम न सिर्फ भाइयों से अपनी रक्षा का वचन लेते हैं, बल्कि उनकी दीर्घायु की कामना भी करते हैं। भाई की सुरक्षा के लिए मैं भाई को इस बार हेलमेट जरूर देना चाहूंगी।
raksha bandhan
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू की अंजलि भी भाई को राखी बांधने के साथ हेलमेट गिफ्ट करेंगी। उन्होंने बताया कि मैंने अपने पापा को बार-बार कह कर हेलमेट पहनने के बाद बाइक चलाने की आदत डलवाई। अब भाई को हेलमेट गिफ्ट करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan
- फोटो : अमर उजाला
लंका निवासी प्रिया अपने बड़े भाई को हेलमेट देने के साथ-साथ बिना हेलमेट बाइक न चलाने का वचन लेंगी। सिर्फ बहनें ही नहीं बहन की रक्षा के लिए भाई भी अपनी बहनों को हेलमेट गिफ्ट करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
हेलमेट
- फोटो : Amar Ujala
लोहता के अंकित मौर्य की दो बहनें हैं अंकिता और श्रेया। दोनों स्कूटी से कॉलेज जाती हैं। इस बार राखी बांधने के नेग में वह दोनों बहनों को हेलमेट देंगे। महामनापुरी के सुधीर गुप्ता की भी दो बहनें हैं रानी और विनीता गुप्ता। सुधीर का कहना है कि लड़कियां हेलमेट लगाने से परहेज करती हैं जबकि ये जरूरी है। इसलिए इस बार बहनों को हेलमेट गिफ्ट करूंगा।