फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वर्ण रजत सिंहासन पर विराजे खाटू श्याम, श्याम मंदिर में देर रात तक बही भजनों की सरिता

Sun, 02 Feb 2020 08:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 02 Feb 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Silver Jubilee Celebrations of Shri Shyam Mandir Laksa varanasi
श्री श्याम मंदिर लक्सा के रजत जयंती समारोह में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।

श्री श्याम मंदिर लक्सा के रजत जयंती समारोह में रविवार को खाटू श्याम की छटा निखर उठी। श्रद्धालुओं ने प्रभु श्याम की अलौकिक झांकी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वर्ण रजत सिंहासन पर विराजमान खाटू श्याम से भक्तों ने आशीर्वाद लिया।

Silver Jubilee Celebrations of Shri Shyam Mandir Laksa varanasi

मंदिर परिसर को कोलकाता से आए मालियों ने भव्य ढंग से सजाया था। रंग-बिरंगे कपड़े, फूलों और गुब्बारों से सजा मंदिर प्रांगण हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

Silver Jubilee Celebrations of Shri Shyam Mandir Laksa varanasi

श्री श्याम मंडल ट्रस्ट व श्री श्याम मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शाम को भजनों की प्रस्तुति में मोहन दास महाराज ने गणेश वंदना से शुरूआत की। कलाकार प्रवेश शर्मा और संजीव शर्मा ने भजन कोई प्यार से मेरे श्याम को सजा ले, गजब हो जाएगा..., खाटू श्याम बाबा स्वर्ण रजत सिंहासन पर आज विराजे..., सज-धज कर बैठयो सांवरियो... प्रभु आपकी दया से हर काम हो रहा है करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है... की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Silver Jubilee Celebrations of Shri Shyam Mandir Laksa varanasi

मोहन दास महाराज के कर कमलों से श्री श्याम धरोहर भवापुर भजनावली का विमोचन हुआ। इस दौरान जयप्रकाश गाड़ोदिया, मदन मोहन पोद्दार, राजेश तुलस्यान, बैजनाथ भाटिया, सुरेश तुलस्यान, अजय खेमका, पंकज तोदी, श्यामसुंदर गाड़ोदिया, चंदन तोदी, प्रमोद बजाज, दीपक तोदी, विजय अग्रवाल, दीपक बजाज, सुशील गाड़ोयिा, गोपाल अग्रवाल, भगवती शर्मा मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed