फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षामित्रों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन, कहीं सत्याग्रह जुलूस तो कहीं भगवा वस्त्र में दिया धरना

Sat, 19 Aug 2017 01:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 19 Aug 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
sikshamitra protest Continuously on second day at purvanchal
sikshamitra - फोटो : अमर उजाला
समायोजन की मांग को लेकर शिक्षामित्रों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। पूर्वांचल के अलग अलग जिलों में कहीं भगवा वस्त्र में धरना दिया गया, सत्याग्रह जुलूस निकाला गया तो कहीं तिरंगा यात्रा निकली। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
sikshamitra protest Continuously on second day at purvanchal
teachers - फोटो : अमर उजाला
समायोजन की मांग को लेकर वाराणसी में बेसिक शिक्षा कार्यालय पर शिक्षामित्रों के आंदोलन को कांग्रेस का साथ मिल गया है। शुक्रवार को शिक्षामित्रों के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तमिलनाडु में ‘जलीकट्टू’ (सांडों को वश में करने का खेल) के लिए सरकार अध्यादेश ला सकती है तो फिर एक लाख 70 हजार शिक्षामित्रों के लिए क्यों नहीं। पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने भी शिक्षामित्रों का साथ देने का आश्वासन दिया। 
 
sikshamitra protest Continuously on second day at purvanchal
mau - फोटो : अमर उजाला

मऊः प्राथमिक शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में शिक्षामित्रों ने दूसरे दिन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में  प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। धरने के बाद बीएसए कार्यालय परिसर से शिक्षामित्रों का हुजूम नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
sikshamitra protest Continuously on second day at purvanchal
azamgarh - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ः सरकार की ओर से आश्वासन देने के बाद भी कोई निर्णय न लिए जाने से नाराज शिक्षामित्रों का सत्याग्रह आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। उन्होंने कुंवर सिंह उद्यान से जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। जाम के चलते कलेक्ट्रेट के आसपास वाहनों की कतार लग गई। बाद में शिक्षामित्र कुंवर सिंह उद्यान पहुंचे आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया।   
 
विज्ञापन
sikshamitra protest Continuously on second day at purvanchal
jaunpur - फोटो : अमर उजाला

जौनपुरः सहायक अध्यापक पद पर बहाली की मांग लेकर शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी भगवा वस्त्र धारण कर बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। इसमें बड़ी तादाद में महिला शिक्षामित्र शामिल रहीं। इस दौरान काली पट्टी बांधे शिक्षामित्रों ने केन्द्र और प्रदेश सरकार से सहायक अध्यापक पद पर शिक्षामित्रों की बहाली के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने या बहाली न होने तक समान कार्य व समान वेतन देने की मांग की। साथ ही बीएसए को मांगपत्र सौंपा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed