फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकार के खिलाफ शिक्षामित्रों का फिर से हल्लाबोल, पूरे पूर्वांचल में धरना प्रदर्शन

Fri, 18 Aug 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 18 Aug 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
siksha mitra protest against yogi government at purvanchal
teachers - फोटो : अमर उजाला
समायोजन बहाली की मांग को लेकर एक बार फिर से शिक्षामित्रों ने गुरुवार को फिर से हल्ला बोला है। सरकार से वार्ता विफल होने के बाद नाराज शिक्षामित्रों ने पूरे पूर्वांचल में प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। बता दें कि 25 जुलाई को समायोजन खत्म करने के आदेश के बाद बेरोजगार हुए शिक्षामित्रों ने आंदोलन की राह पकड़ ली है। सरकार ने 15 दिन का समय मांगा था लेकिन बात नहीं बन पायी। गुरुवार से फिर से प्रदर्शन शुरू हो गया। आगे की स्लाइड्स में देखें कहां क्या हुआ?
siksha mitra protest against yogi government at purvanchal
teachers - फोटो : अमर उजाला
समायोजन बहाली की मांग को लेकर एक बार फिर से शिक्षा मित्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। स्कूलों में पठन पाठन ठप कर वाराणसी जिले भर के शिक्षामित्रों ने गुरुवार को बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन और सरकार के खिलाफ  नारेबाजी की। शिक्षामित्रों ने अपनी मांगों का ज्ञापन प्रभारी बीएसए को सौंपा। 
siksha mitra protest against yogi government at purvanchal
teachers - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ः सरकार द्वारा आश्वासन देने के बाद भी कोई निर्णय न लिए जाने से नाराज शिक्षामित्रों ने गुरुवार को कुंवर सिंह उद्यान में सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया। शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। रैली निकाल नारेबाजी की और सड़कों पर सफाई भी की।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
siksha mitra protest against yogi government at purvanchal
teachers - फोटो : अमर उजाला
बलिया में शिक्षामित्रों ने गुरुवार को बीएसए कार्यालय पर सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया। नाराज शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को आंदोलन के लिए लखनऊ कूच करने का ऐलान किया है। बीएसए कार्यालय पर जमा हुए शिक्षामित्रों ने कहा कि वह सरकार की मंशा को पूरा नहीं होने देंगे। अपने हक की लड़ाई के लिए वह जो भी होगा करेंगे। 
 
विज्ञापन
siksha mitra protest against yogi government at purvanchal
teachers - फोटो : अमर उजाला

भदोहीः नाराज शिक्षामित्रों ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया। गुरवार को तीन दिवसीय आंदोलन के क्रम में शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पर धरना देकर आवाज बुलंद की। सरकार से मांग की कि समायोजन बहाल करने के लिए कोर्ट में पुनर्याचिका दाखिल की जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed