फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया को अपनी फिटनेस का दीवाना बनाने वाली शिल्पा शेट्टी के गुरु का है बनारसी कनेक्शन, रहते हैं यहां

Thu, 16 Jul 2020 11:07 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 16 Jul 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Shivanand Baba, who gave fitness knowledge to Shilpa Shetty is from Varanasi
शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला

अपनी फिटनेस व योगाभ्यास से अलग पहचान रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने सेहत का राज खोला है। जिसमें उन्होंने बताया कि वाराणसी के एक बाबा से उन्होंने प्रेरणा पाकर योगासनों और खानपान में बदलाव किया है। शिल्पा शेट्टी ने अपनी सेहत से जुड़े राज को लेकर बाबा की वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है। हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद और रीट्वीट भी किया। 


 

Shivanand Baba, who gave fitness knowledge to Shilpa Shetty is from Varanasi
दशाश्वमेध घाट - फोटो : अमर उजाला

गंगा के घाटों पर विचरण करने वाले 123 वर्षीय योग साधक शिवानंद बाबा द्वारा दिए गए ज्ञान खुश रहो, संतुष्ट रहो और सकारात्मक बनो को अपने जीवन में शिल्पा ने उतार लिया है।  शिल्पा अपने ट्वीट में बाबा के हवाले से लिखा है कि इच्छा नहीं तो कोई रोग नहीं, रोग नहीं तो कोई उदासी नहीं।
 

Shivanand Baba, who gave fitness knowledge to Shilpa Shetty is from Varanasi
शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला

वह अपने फेसबुक और ट्विटर एकाउंट पर बाबा के बारे में लिखती हैं-‘कितने प्रसन्न और सकारात्मक विभूति हैं शिवानंद बाबा। वह 123 वर्ष के हैं। अपनी बेहतर जिंदगी के लिए वह हमारे लिए आदर्श हैं। वह एक सुखी जीवन का सबसे अच्छा मंत्र बताते हैं। बाबा के श्रीमुख से यह सुनना कि अच्छे विचार और सद्कर्म, लालसा रहित और समर्पित जीवन से हम ईश्वर को पा सकते हैं। इससे आपका जीवन खूबसूरत बन जाएगा।’
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shivanand Baba, who gave fitness knowledge to Shilpa Shetty is from Varanasi
शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला

विदेशों में योग सिखाने जाते हैं बाबा

दुर्गाकुण्ड के रहने वाले बाबा शिवानंद बाबा शिवानंद का कद मात्र पांच फुट दो इंच है। कई बार योग सिखाने के लिए विदेश तक जा चुके हैं। बाबा शिवानंद  बताते है कि मसालेदार भोजन से दूरी और रोजाना योग के बूते पर ही वह इतने लंबे समय तक जी सके हैं। 

विज्ञापन
Shivanand Baba, who gave fitness knowledge to Shilpa Shetty is from Varanasi
शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
बाबा शिवानंद का जन्म श्रीहट्ट जिले के हबीबगंज महकुमा, ग्राम हरिपुर के बाहुबल इलाक़े में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। यह जगह अब बांग्लादेश में है। बाबा के पास अंग्रेज़ी में रूपांतरित उनकी कुंडली, आधार कार्ड और पासपोर्ट भी है। वह प्रवचन के लिए इंग्लैंड, अमेरिका और बांग्लादेश भी जा चुके हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed