{"_id":"5c1a8328bdec2256bd3ceafe","slug":"shiva-lingam-thrown-in-dump-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस में हंगामा क्यों है बरपा, आखिर क्यों मलबे में फेंके गए सैकड़ों शिवलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में हंगामा क्यों है बरपा, आखिर क्यों मलबे में फेंके गए सैकड़ों शिवलिंग
Thu, 20 Dec 2018 01:35 PM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
शिव की नगरी काशी में मलबे के ढेर में सवा सौ शिवलिंग मिलने के मामले में सीधे तौर पर प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है। आखिर इतनी बड़ी संख्या में शिवलिंग मलबे में कैसे पहुंचे और प्रशासनिक मशीनरी को इसकी भनक तक नहीं लगी। शहर में हो रहे विकास कार्य के दौरान सक्रिय मलबा ठेकेदार प्रशासन की निष्क्रियता के चलते ही मनमाने हो गए हैं। शिवलिंग के मिलते ही संत नेता और स्थानीय लोगों ने वहां पहुंचकर विरोध करना शुरू कर दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
varanasi
- फोटो : amar ujala
बुधवार को लंका क्षेत्र के रोहित नगर विस्तार में 126 शिवलिंग निकाले जा चुके हैं और 50 से ज्यादा शिवलिंग मलबे में दबे होने का आरोप लगाया जा रहा है। धर्म नगरी में आस्था के साथ हुए खिलवाड़ पर प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। मगर, अब तक यह बात सामने नहीं आई है कि यह मलबा कहां से लाया गया। उधर, एडीएम सिटी विनय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
varanasi
- फोटो : amar ujala
रोहित नगर विस्तार में नाले के किनारे क्षेत्र के ही रहने वाले भंटू यादव का खाली और गहरा प्लाट है। जिसको पाटने के लिए भंटू ने एक ठेकेदार से संपर्क कर ठेका दिया था। ठेकेदार ने ध्वस्त मकानों का मलवा मंगलवार की रात में गिराने का काम शुरू किया। बुधवार की सुबह उस मलवे की ढ़ेर में बड़ी संख्या में टूटा फूटा शिवलिंग देखकर क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासी नितिन कुमार राय ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कूड़े की ढ़ेर में शिवलिंग मिलने की जानकारी पाकर मौके पर संकट मोचन पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शिवलिंग को हटवाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
कूड़े में शिवलिंग मिलने के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर सपा पार्षद दल के नेता कमल पटेल लोगों के साथ मौके पर पहुंच कर विरोध करते हुए शिवलिंग तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इस बीच पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद किसी तरह शिवलिंग को हटवाने के साथ ही काम करने वाले दो मजदूरों को हिरासत में ले लिया। सूचना पाकर इंस्पेक्टर लंका और सीओ भेलूपुर भी मौके पर पहुंच। लेकिन पार्षद इंद्र बहादुर पटेल ने शिवलिंग मिलने की जानकारी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
शिवलिंग को उठाकर अपने घर ले जाने लगे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम विनोद सिंह ने बताया कि कॉरिडोर क्षेत्र का मलवा राजघाट की ओर फेंका जा रहा है। यह मलवा हम लोगों का नहीं है। मलवे के ढेर में मूर्ति तोड़े जाने की जानकारी मिलते ही जहां विद्या मठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पहुंच गए वहीं पूर्व विधायक अजय राय भी पहुंचे और धरने पर बैठ गए। कुछ ही देर में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिष्यों के साथ पहुंचकर कूड़े में मूर्ति फेंका देख कर मलवा गिरवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे।