बालीवुड के बेताज बादशाह शाहरुख खान और अभिनेत्र अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रचार के सिलसिले में बनारस आएंगे। घाटों के शहर बनारस में उनका स्वागत मनोज तिवारी करेंगे। आगे की स्लाइड में जानें शाहरुख खान का पूरा कार्यक्रम...
बताया जा रहा है कि किंग खान अपनी फिल्म के प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ रहे है और शहर-शहर जाकर अपनी इस आने वाली फिल्म का प्रचार कर रहे है। इसी प्रचार के सिलसिले में अभिनेता सोमवार को पहली बार बनारस आएंगे।
3 of 7
जब हैरी मेट सेजल
- फोटो : @RedChilliesEnt
उनके साथ निर्देशक इम्तियाज़ अली और अनुष्का शर्मा भी होंगी। किंग खान के इस पहले बनारस दौरे पर काफी कुछ खास होने जा रहा है। बनारस में होने वाले इस फ़िल्म के इवेंट की मेजबानी मनोज तिवारी करेंगे।
4 of 7
jab harry met sejal
- फोटो : अमर उजाला
शाहरुख जहाँ भी जाते वो युवाओं से मुलाकात ज़रूर करते है तो यहाँ भी शाहरुख, इम्तियाज़ और अनुष्का बनारस के युवाओं से खास मुलाकात करेंगे और उनके साथ ढ़ेर सारी बातें करेंगे। फ़िल्म "जब हैरी मेट सेजल" का हर तरीके से प्रचार किया जा रहा है।
5 of 7
shahrukh khan
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले शाहरुख ने लुधियाना जा कर ट्रैक्टर चलाया था और फिर जोधपुर में जा कर गाइड एसोसिएशन से एक मुलाकात की। अभी हाल ही में समुद्र के किनारे, सूर्यास्त के बीच फ़िल्म के गाने "हवाएं" को रिलीज किया गया था ।