फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसे की खबर सुनते ही जिले के लोग स्तब्ध, शबाना आजमी ने परिजनों से की बात

Sun, 19 Jan 2020 02:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 19 Jan 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
Shaban azmi accident in mumbai pune express way azamgarh people pray for wellness
हादसे में घायल शबाना आजमी - फोटो : Twitter

मशहूर फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी के शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना की खबर आजमगढ़ जिले में पहुंचते ही लोग स्तब्ध रह गए। उनके गांव मेजवां समेत जनपद में कई स्थानों पर दुआख्वानी कर जिले की शान के शीघ्र स्वस्थ करने की कामना की गई।

Shaban azmi accident in mumbai pune express way azamgarh people pray for wellness

प्रख्यात शायर कैफी आजमी की बेटी एवं मशहूर फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी की कार शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में शबाना आजमी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Shaban azmi accident in mumbai pune express way azamgarh people pray for wellness

हादसा खलापुर टोल प्लाजा के पास हुआ। 17 जनवरी को उनके पति जावेद अख्तर का 75वां जन्मदिन था। इस मौके पर शबाना आजमी ने अपने घर पर एक भव्य पार्टी दी थी। हादसे की सूचना जैसे ही जनपद में पहुंची लोग स्तब्ध होने लगे। करीबियों ने फोन कर उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaban azmi accident in mumbai pune express way azamgarh people pray for wellness

पता चला कि पूर्व सांसद शाबाना आजमी शनिवार की शाम लगभग तीन बजे मुंबई से खंडाला जाते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें पनवेल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Shaban azmi accident in mumbai pune express way azamgarh people pray for wellness
कुछ महीनों पहले आजमगढ़ में मोती बाग आई थीं शबाना आजमी। - फोटो : अमर उजाला

शबाना आजमी के सेवक गोपाल ने बताया कि हादसे की जानकारी शबाना के भाई बाबा आजमी ने फोन पर दी। इसकी खबर सुनते ही गांव पर सभी लोग स्तब्ध रह गए। जगह-जगह गांव में लोग उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने के लोए दुआख्वानी करने लगे। प्रार्थना भी शुरू हो गई है। सभी ने उनकी सलामती की कामना की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed