{"_id":"58b0787b4f1c1b2b69b26d09","slug":"see-the-pictures-how-shivratri-celebrated-at-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखें, काशी विश्वनाथ की नगरी में महाशिवरात्रि की धूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखें, काशी विश्वनाथ की नगरी में महाशिवरात्रि की धूम
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को उत्सव, उल्लास से भरी काशी का हर कोना शिवमय हो गया। देवाधिदेव महादेव के दरबार में हाजिरी लगाने के जतन आम श्रद्धालुओं से लेकर अफसरों, मंत्रियों तक ने किए। महाशिवरात्रि पर काशी में निकली अनूठी शिव बारात की खास झलक भी देखने को मिली। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
महाशिवरात्रि
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी की सड़कों पर पैदल श्रद्धालुओं की अगाध आस्था का रेला द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा विश्वनाथ की झलक पाने के लिए भोर से लेकर रात तक बेताब रहा। हाथों में कलश लिए बच्चों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों ने लंबी कतार में लगकर अपनी बारी की प्रतीक्षा की।
महाशिवरात्रि
- फोटो : अमर उजाला
देवाधिदेव महादेव के दरबार में हाजिरी लगाने के जतन आम श्रद्धालुओं से लेकर अफसरों, मंत्रियों तक ने किए। केंद्रीय जल संसाधन, गंगा पुनरुद्धार मंत्री उमा भारती, राज्य सभा सदस्य अमर सिंह, मुख्य सचिव राहुल भटनागर समेत कई नेताओं, अफसरों ने बाबा का जलाभिषेक किया। रात आठ बजे तक 2.50 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि
- फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध पुलिस बूथ से गोदौलिया, गिरजाघर होते हुए मजदा सिनेमा (लक्सा) तक लंबी कतार तो थी ही, इसी तरह नीचीबाग से चौक, बांसफाटक होते हुए छत्ताद्वार तक लोग लाइन में लगे थे। गोदौलिया से छत्ताद्वार के बीच के मार्ग पर श्रद्धालुओं के अलावा किसी के चलने की छूट नहीं थी। भोग आरती के समय श्रद्धालुओं को आधे घंटे के लिए रोके जाने की वजह से कई जगह धक्कामुक्की भी हुई। फिर भी श्रद्धालु हर हर महादेव के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि
- फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर मंगला आरती में भीड़ के चलते असहज स्थिति बन गई। टिकट सिर्फ चार सौ जारी हुए थे, जबकि मंगला आरती के दर्शन के लिए आठ सौ से अधिक लोग पहुंच गए। इस वजह से मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु टिकट लेने के बावजूद मंगला आरती के दर्शन से वंचित रह गए। पुलिस ने कई श्रद्धालुओं को रोक दिया। इस वजह से शोर-शराबा भी हुआ।