फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबा विश्वनाथ की नगरी में गणपति बप्पा मोरिया की मची धूम, तस्वीरों में देखें

Fri, 14 Sep 2018 05:08 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 14 Sep 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
see the photos of ganesh chaturthi celebration
varanasi - फोटो : amar ujala
छप्पन विनायकों की नगरी काशी में  गणपति के विविध स्वरूपों की नयनाभिराम प्रतिमाओं की सविधि मंत्रोच्चार के साथ पंडालों में प्रतिष्ठापना की गई है। इसी के साथ काशी में गणपति बप्पा मोरिया... के जयकारे गूंज उठे। शहर भर में सांस्कृति कार्यक्रमों की बहार है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
see the photos of ganesh chaturthi celebration
varanasi - फोटो : amar ujala
गणेश चतुर्थी पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधिविधान से पूजन के साथ पंडालों और श्रद्घालुओं के घर पर गणपति बप्पा विराजे। प्रतिमा स्थापना के बाद शाम को भव्य आरती उतारी गई। श्रद्घालुओं ने दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। सभी छोटे बड़े मंदिरों में श्रद्घालुओं की दर्शन पूजन के लिए भीड़ लगी रही। राम घाट स्थित चिंतामणि गणेश मंदिर में भगवान का भव्य हरियाली शृंगार और बर्फ विहार झांकी सजाई गई। 
 
see the photos of ganesh chaturthi celebration
varanasi - फोटो : amar ujala

मंदिर के महंत चल्ला सुब्बा राव शस्त्री ने कहा कि भगवान को 51 किलो लड्डू का भेाग लगाया गया। श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति की ओर से लालबाग के राजा की प्रतिमा की स्थापना चौक के रेशम कटरा में की गई। धनंजय खुंटे महाराज ने वहां पूजन अर्चन का कार्य विधिविधान से कराया। इस दौरान ही पूर्व विधायक श्याम देव राय चौधरी ने मंदिर का मुखौटा स्थापित कर पूजन का कार्य प्रारंभ किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
see the photos of ganesh chaturthi celebration
varanasi - फोटो : amar ujala

काशी विश्वनाथ गणपति महोत्सव समिति की ओर से मच्छोदरी गायघाट में महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और पूजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष राम चरण ने बताया कि यह आयोजन कई दिनों तक चलेगा। इसमें प्रतियोगिताओं के अलावा कई अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। श्रीवल्लभराम शालिग्राम सांगवेद विद्यालय राम घाट में 17वां गणेशोत्सव मनाया गया। 
 
विज्ञापन
see the photos of ganesh chaturthi celebration
varanasi - फोटो : amar ujala

 लोकमान्य सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव की ओर से गुरुवार को कालभैरव स्थित कार्यालय पर गणपति बप्पा की रजत प्रतिमा का पूजन किया गया। न्यू गणपति स्पोर्टिगिं क्लब की ओर से पियरिया पोखरी तेलियाबाग में प्रतिमा की स्थापना की गई। इसमें क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि इस बार गौरी गणेश की आदम कद प्रतिमा स्थापति की गई है, जो शेषनाग पर सवार हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed