फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव की ब्रांड एंबेसडर चुनी गई बलिया की बेटी मृगेंदू राय, जानिए इनके बारे में

Fri, 14 Sep 2018 03:05 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 14 Sep 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
Ballia daughter mrigendu rai become  brand ambassador of lok sabha election
mrigendu rai - फोटो : amar ujala
अंतरराष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी तथा बलिया जिले की बेटी सुश्री मृगेंदू राय को 2019 लोकसभा चुनाव के लिए ब्रांड एंबेसडर (आइकॉन) बनाया गया है। चुनाव आयोग के इस निर्णय से बलिया जनपदवासियों में हर्ष है। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Ballia daughter mrigendu rai become  brand ambassador of lok sabha election
mrigendu rai - फोटो : amar ujala
मृगेंदू राय 2015 साउथ एशियन गेम्स की स्वर्ण विजेता टीम की सदस्य हैं। सिकन्दरपुर क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी शत्रुंजय स्वरूप शर्मा और मीना राय की तीन पुत्रियों में दूसरी मृगेन्दू हैं, जो जीराबस्ती बलिया में रहती हैं। राय ने खो-खो खेल में कुल 27 बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग किया है। 
 
Ballia daughter mrigendu rai become  brand ambassador of lok sabha election
mrigendu rai - फोटो : amar ujala

14 बार उत्तर प्रदेश की कप्तान रहकर  प्रदेश का नेतृत्व कर चुकी हैं। खो-खो खेल ने दूसरी बार बलिया जनपद का सम्मान बढ़ाया है, इसके पूर्व विगत विधानसभा चुनाव में खो-खो खेल की ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीती गुप्ता ब्रांड एंबेसडर बनाई गई थीं। जबकि स्वीप कार्यक्रम की ओर से इस बार मृगेंदू का नाम ब्रांड एंबेसडर के रूप में चयनित किया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ballia daughter mrigendu rai become  brand ambassador of lok sabha election
mrigendu rai - फोटो : amar ujala
मृगेंदू की इस उपलब्धि पर जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ. कुंवर अरुण कुमार सिंह उर्फ गामा सिंह, क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव सिंह यादव, उत्तर प्रदेश खो-खो संघ के सचिव विनोद कुमार सिंह, संयुक्त सचिव  कनक चक्रधर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीती गुप्ता, फुटबाल संघ के अध्यक्ष मेजर दिनेश सिंह, सचिव अरविंद कुमार सिंह, एबीआरसी संजय कुमार, जिला हॉकी संघ के सचिव मो. इमरान, जिला क्रिकेट संघ सचिव अजीत कुमार सिंह बाबू आदि ने बधाई दी।
 
विज्ञापन
Ballia daughter mrigendu rai become  brand ambassador of lok sabha election
mrigendu rai - फोटो : amar ujala
 वर्ष 2015 साउथ एशियन गेम्स की खो-खो खेल की स्वर्ण पदक विजेता रही हैं  मृगेन्दू राय 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed