{"_id":"5911fb154f1c1bfe74850e37","slug":"see-the-photos-of-burning-ambulance-at-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखें तस्वीरेंः वाराणसी में बीच राह आग का गोला बनी एंबुलेंस, नवजात सहित छह की बाल-बाल बची जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखें तस्वीरेंः वाराणसी में बीच राह आग का गोला बनी एंबुलेंस, नवजात सहित छह की बाल-बाल बची जिंदगी
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Wed, 10 May 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
burn ambulance
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिन के नवजात को लेकर मंगलवार की सुबह करीब सवा आठ बजे जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा से बीएचयू जा रही 102 नंबर की एंबुलेंस में मलदहिया चौराहे के पास आग लग गई। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
burn ambulance
- फोटो : अमर उजाला
जिस वक्त हादसा हुआ, एंबुलेंस में नवजात और उसकी मां समेत छह लोग थे। लपट उठते ही चालक और मेडिकल टेक्नीशियन ने सूझबूझ का परिचय देते हुए नवजात और उसके घरवालों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एंबुलेंस में रखे अग्निशमन उपकरण से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन लपटें विकराल होती गईं। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक एंबुलेंस जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।
burn ambulance
- फोटो : अमर उजाला
यह एंबुलेंस पिछले साल मार्च में यहां भेजी गई थी। शुरुआती छानबीन में इंजन में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। सीएमओ के निर्देश पर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। लखनऊ से फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। हादसे की जानकारी पाकर सीएमओ डॉ. वीबी सिंह मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस का संचालन करने वाली कंपनी जीवीके का कहना है कि अभी साल पर पहले ही यह नई एंबुलेंस आई थी। इंजन में शार्ट सर्किट के चलते आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ambulance
- फोटो : अमर उजाला
जिला महिला अस्पताल में भर्ती बलिया के छेड़ा गांव निवासी सीता के छह दिन के बच्चे की तबियत खराब होने के बाद उसे बीएचयू रेफर किया गया था। 102 नंबर की एंबुलेंस नवजात, उसकी मां और दो अन्य घरवाले बीएचयू के लिए निकले। एंबुलेंस चालक वीरेंद्र और मेडिकल टेक्नीशियन राकेश ने बताया कि मलदहिया चौराहे से फातमान रोड पर एंबुलेंस घूमी ही थी कि इंजन से धुआं उठने लगा।
विज्ञापन
burn ambulance
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने तत्काल एंबुलेंस रोक दी और आननफानन में नवजात और उसके घरवालों को एंबुलेंस से बाहर निकाला। तब तक लपटें उठने लगीं। पुलिस कंट्रोल रूम और अग्निशमन विभाग को सूचना देने के साथ ही वीरेंद्र और राकेश ने एंबुलेंस में रखे अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।