{"_id":"590b22fd4f1c1b6a3d4411f7","slug":"tourist-are-not-intrested-in-kashmir-and-nepal-for-this-summer-vacation-know-where-he-going","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" गर्मी की छुट्टीः कश्मीर और नेपाल से घटा पर्यटकों का मोह, इन शहरों के प्रति बढ़ा आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की छुट्टीः कश्मीर और नेपाल से घटा पर्यटकों का मोह, इन शहरों के प्रति बढ़ा आकर्षण
Mon, 08 May 2017 02:31 PM IST
टीम डि़जिटल,वाराणसी
टीम डि़जिटल,वाराणसी
Updated Mon, 08 May 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
छह पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्कूल-कॉलेज में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने ही वाली हैं। लोग अपने परिवार के साथ घुमने जाने का प्लान बनाने लगे हैं। पर्यटकों की पहली पसंद जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत वादियां होती थीं मगर इस बार ऐसा नहीं है। वहां लगातार जारी हिंसा इसका सबसे बड़ा कारण है। आगे की स्लाइड्स में जानिए किन शहरों के प्रति पर्यटकों का बढ़ा आकर्षण
2 of 7
shimla
गर्मी की छुट्टियाँ दरवाजे पर खड़ी हैं। स्कूल बंद होने के बाद बच्चों की सिर्फ एक ही रट होती है कि इन छुट्टियों में हम कहाँ जा रहे हैं? दूसरी ओर, आर्थिक मंदी में न इस साल तनख्वाह बढ़ी और न ही प्रमोशन हुआ। आप परेशान होंगे इन छुट्टीयों में परिवार को लेकर कहां जाएं? तो चलिए, हम आपकी मुश्किल आसान किए देते हैं। आगे की स्लाइड्स में जानिए इस बार पर्यटक कहां कि बुकिंग सबसे ज्यादा करा रहे हैं।
3 of 7
Kashmir Tourism
- फोटो : File Photo
लगातार हिंसा की वजह से इस बार लोग गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर जाने का प्लान नहीं बना रहे हैं। यहां की बुकिंग में 70 से 90 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। वहीं हिमाचल और नार्थ ईस्ट की खूबसूरत वादियां लोगों को खूब लुभा रही हैं। रोमांच पसंद लोग टाइगर रिजर्व फारेस्ट पलेसेज बांधवगढ़, कान्हा नेशनल पार्क, जिम कार्बेट, कांजीरंगा और रणथंभौर भी जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
shimla tourism
4 of 7
shimla city
स्कूल-कॉलेज में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए हिल स्टेशन, देश के दर्शनीय स्थल सहित आसपास के देशों से जुड़े पर्यटक पैकेजों को समझने, तुलना करने और बुकिंग करा रहे हैं। हिल स्टेशन में पहली पसंद रहे जम्मू कश्मीर में माहौल ठीक न होने के चलते लोग विकल्प तलाश रहे हैं। जहां वाराणसी लगायत पूर्वांचल से हर साल 20-25 हजार परिवार जम्मू कश्मीर जाते थे।
विज्ञापन
5 of 7
मनाली की स्की ढलान में स्की का लुत्फ उठाता स्कीयर
- फोटो : अमर उजाला
इस बार नार्थ गैंगटोक, डलहौजी, लद्दाख, कुल्लू-मनाली के प्रति लोगों का आकर्षण और बढ़ा है। भूकंप से तबाह नेपाल के टूरिज्म सेक्टर ने बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त कर लिया है। नेपाल के होटलों में मिल रहे डिस्काउंट ने यहां के दर्शनीय क्षेत्रों के प्रति भी लोगों की रुचि बढ़ा दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।