फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी के काशी में अनुच्छेद 370 हटाए जाने से जश्न का माहौल, लोगों ने कहा- भारत आजाद हुआ

Mon, 05 Aug 2019 03:41 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 05 Aug 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
See Photos To article 370 scrape Kashmir Latest News in pm narendra modi varanasi

भारत के लिए आज का दिन एक ऐतिहासिक है। सरकार ने आज राज्यसभा में कश्मीर आरक्षण संशोधन बिल पेश कर दिया है। जिसके तहत अनुच्छेद 370 का खात्मा किया जाएगा। गृह मंत्री ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 370 के खंड एक के सिवा इस अनुच्छेद के सारे खंडों को रद्द करने की सिफारिश की। इस फैसले के बाद जम्मू कश्मीर से अब लद्दाख अलग हो गया है। लद्दाख को भी केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है। जम्मू-कश्मीर भी अब राज्य नहीं रहा। उसे केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिल गया है। सरकार के इस निर्णय के बाद देश में जहां हर तरफ जश्न का माहौल है। वहीं पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में भी लोग काफी खुश है। तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...

See Photos To article 370 scrape Kashmir Latest News in pm narendra modi varanasi

केंद्र द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर काशी की जनता ने स्वागत किया है। चांदमारी नटिनिया दाई मंदिर के सामने व्यापारियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने ढोल नगाड़ों के साथ मिठाई वितरण करते हुए खुशी का इजहार किया। साथ ही भाजपा की सरकार को इस बड़े संशोधन के लिए बधाई दी है। इस मौके पर बड़ालालपुर के प्रधान भूपेंद्र प्रताप सिंह 'बबलू', विजेंद्र प्रताप सिंह, जुगनू सिंह, अनिल गिरी, शोभा यादव, देवेंद्र पटेल, अजय उपाध्याय, विवेक मिश्र, आनंद गिरी आदि लोग मौजूद थे।

See Photos To article 370 scrape Kashmir Latest News in pm narendra modi varanasi

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर हुकुलगंज के सभासद और व्यापारियों ने पूरे क्षेत्र में मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
See Photos To article 370 scrape Kashmir Latest News in pm narendra modi varanasi

सुभासपा के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह राठौर ने कहा कि सराहनीय कदम का स्वागत है। केंद्र सरकार के द्वारा धारा 370, 35A को हटाने की सिफारिश का स्वागत करते हुए कहा कि निर्णय पर सरकार के साथ पूरा देश है। पूरे भारत को असली आजादी आज मिली है। अलगावादी और सरकार विरोधी नेताओं को नजर अंदाज करना सही कदम है। इस कदम से 65 साल पुराना विवाद खत्म हुआ है।

विज्ञापन
See Photos To article 370 scrape Kashmir Latest News in pm narendra modi varanasi

उदय प्रताप इंटर कॉलेज के अवकाश प्राप्त अध्यापक डॉ. अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि धारा 370 के रहते तिरंगा जलाना घाटी में अपराध नहीं था। इसके खत्म होते ही यह अपराध हो गया। वहां के सभी लोग अब भारत के नागरिक हैं। अब एक झंडा है, एक कानून है और एक ही देश है। देश की वास्तविक आजादी इस धारा के हटते ही हमें प्राप्त हुई है। कश्मीर के नौजवानों को रोजगार मिलेगा। कश्मीर का विकास होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed