फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन विशेषः महाहर धाम में पूरी होती है हर कामना, राजा दशरथ ने कराया था निर्माण

Mon, 20 Aug 2018 04:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 20 Aug 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
sawan special story of mahahar dham myths
maha har - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का मरदह क्षेत्र खुद में पौराणिक और सांस्कृतिक धरोहर समेटे है। गाजीपुर के मरदह स्थित  महाहर धाम में प्राचीन तेरह मुखी शिवलिंग स्थापित है।  जहां महाशिवरात्रि पर भक्तों का रेला उमड़ता है तो वहीं पूरे सावन माह मंदिर परिसर घंटों की आवाज से गुंजायमान रहता है। आगे की स्लाइड्स में जानें इस धाम के रोचक तथ्य...
sawan special story of mahahar dham myths
maha har dham - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिला मुख्यालय से एनएच-29 जो गोरखपुर होते हुए नेपाल को जाता है। इसी सड़क पर पूर्व दिशा में तकरीबन 35 किलोमीटर दूर यही वो स्थान है जो मरदह के नाम से जाना जाता है। यहां सावन में बाबा भक्तों का रेला उमड़ता है। 
sawan special story of mahahar dham myths
maha har - फोटो : अमर उजाला
ऐसी मान्यता है कि इस धाम का निर्माण राजा दशरथ ने कराया था।  ऐसा माना जाता है कि महाहर धाम में राजा दशरथ का शब्दभेदी बाण गलती से श्रवण कुमार को जा लगा, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई थी। यही वो स्थान है जहां श्रवण कुमार के अंधे और बूढ़े मां -बाप ने राजा दशरथ को श्राप दिया था और उन्होंने भी यहीं प्राण त्यागे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
sawan special story of mahahar dham myths
maha har - फोटो : अमर उजाला

बाद में ब्रह्म हत्या से बचने के लिए राजा दशरथ ने इस स्थान पर शिव परिवार व भगवान ब्रह्मा की स्थापना की। लोगों की मानें तो राजा दशरथ यहां महल बनाकर अयोध्या से आते-जाते रहते थे। 
विज्ञापन
sawan special story of mahahar dham myths
maha har - फोटो : अमर उजाला
लोगों का मानना है कि राजा दशरथ की गढ़ी जो जमीन के नीचे दबी पड़ी है उसमें खजाना दबा हुआ है। जिसे कई बार निकालने की कोशिश हुई लेकिन कोई कामयाब नहीं हुआ और आज भी वह रहस्य का विषय बना हुआ है। यह महल दशरथ के गढ़ी के नाम से विख्यात है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed