वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पुराना पुल चौकी से लगभग 500 मीटर दूर पुलकोहना में कमीशन लेकर बैंक से लोन पास कराने का काम करने वाले भाजपा कार्यकर्ता धनंजय राय(35) की गला रेतकर हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह यह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भाजपा कार्यकर्ता की हत्या: बीजेपी नेताओं के कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर लेता था हिस्सा, परिजनों ने लगाए ये आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के अनुसार, सारनाथ थाना अंतर्गत खालिसपुर निवासी धनंजय राय लगभग चार साल पहले तक जनसेवा केंद्र संचालित करता था। इसके बाद वह लोगों से कमीशन लेकर बैंक से उनका लोन स्वीकृत कराने का काम कर रहा था। सोमवार की सुबह भी धनंजय घर से क्षेत्र में निकला था। रात में उसने अपने भाई और पत्नी से थोड़ी देर में आने की बात कही थी। इसके बाद उसका कहीं पता नहीं लगा।
भाजपा मंत्री के कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता था धनंजय
खालिसपुर निवासी धनंजय चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़े भाई संजय ने बताया कि राजनीतिक रूप से वह प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था। धनंजय सिंहपुर स्थित एक बैंक से लोगों को कमीशन लेकर लोन दिलाने का काम करता था। इधर वह कई लोगों का लोन पास करवाया था। कभी-कभी वह अपने दोस्तों के यहां ही रात में रुक जाता था।
इस वजह से सोमवार की रात वह घर नहीं आया तो किसी को भी चिंता नहीं हुई। पांच वर्ष पूर्व सोनी से उसका विवाह हुआ था, फिलहाल दोनों के एक भी बच्चे नहीं हैं। उधर, धनंजय की हत्या की सूचना उसके परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। मां लीलावती की हालत बेसुधों जैसी थी। वह बार-बार यही कह रही थी कि काहे हमरे ललवा क गरदनिया कटलेस हो...। वहीं, पत्नी सोनी अचेत पड़ी हुई थी।
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या यह प्रतीत हुआ है कि लेनदेन के विवाद में हत्या की गई है। युवक के पास कई लोग तगादा करने आते रहते थे। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।