फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS : बनारस में सपना चौधरी ने लगाए ठुमके, अर्शी खान और राखी सावंत ने भी लूटी महफिल

Sun, 13 May 2018 02:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 13 May 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
Sapna chaudhary arshi khan and rakhi sawant dance program in marriage ceremony at varanasi
sapna choudhary - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा की स्टार डांसर सपना चौधरी के साथ बिग बॉस फेम अर्शी खान व राखी सांवत ने अपने ठुमकों से बनारस के लोगों को दीवाना बना दिया। शुक्रवार की देर रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में तीनों सेलिब्रिटी ने एक साथ डांस का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Sapna chaudhary arshi khan and rakhi sawant dance program in marriage ceremony at varanasi
sapna choudhary - फोटो : अमर उजाला
स्टेज पर तीनों ने जब डांस किया तो मौजूद भीड़ पूरी तरह से बेकाबू हो गई और उन्हें संभालने में बाउंसरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तीनों ने एक से बढ़कर एक गीतों पर देर रात तक ठुमके लगाए। आलम यह था कि दूल्हा-दुल्हन और कुछ लोगों को छोड़कर सभी लोग इनके नृत्य को देखने में मशगूल रहे।

 
Sapna chaudhary arshi khan and rakhi sawant dance program in marriage ceremony at varanasi
sapna choudhary - फोटो : अमर उजाला
बिग बॉस फेम अर्शी खान ने कहा कि छोटे शहरों में भी होने वाले आयोजनों में सेलिब्रिटी को बुलाया जा रहा है। इससे कलाकारों को काफी फायदा होता है। शादी के सवाल पर उनका कहना था कि 2019 में वह शादी करने वाली हैं। अर्शी के इस जवाब पर राखी और सपना खिलखिलाकर हंस पड़ीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna chaudhary arshi khan and rakhi sawant dance program in marriage ceremony at varanasi
sapna choudhary - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा की प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी ने कहा कि पहली बार काशी आई हूं। शहर घूमने का मौका नहीं मिल पाया है लेकिन यहां का जैसा माहौल देखा है उससे कह सकती हूं कि यहां के लोग बहुत पवित्र और संस्कारी हैं। जिस जगह के लोग अच्छे होते हैं वह शहर भी अच्छा होता है। 
विज्ञापन
Sapna chaudhary arshi khan and rakhi sawant dance program in marriage ceremony at varanasi
Rakhi Sawant
सपना चौधरी ने कहा कि फिर से यहां पर आने का मौका मिलेगा तो शहर जरूर घूमेंगे। हरियाणी लोकगीतों को बढ़ती मांग पर कहा कि यह गौरव की बात है। हर जगह का अपना एक कल्चर होता है जैसे भोजपुरी गीत हैं, पंजाबी गीत हैं, उसी तरह हरियाणा के अपने गीत हैं और हरियाणा के लोकगीतों की मांग बढ़ने से बेहद खुशी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed