पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि संत रविदास से आत्मनिर्भर भारत की प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतिनिधि बनकर उनका संदेश लेकर संत रविदास से आशीर्वाद लेने आया हूं। पुण्य भूमि को नमन करना मेरा सौभाग्य है।
2 of 5
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संत निरंजन दास का लिया आशीर्वाद।
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार की सुबह 9:25 बजे पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में रविदास मंदिर में मत्था टेका और संत निरंजनदास से मुलाकात की। इस दौरान पेट्रोलियम मंत्री ने पंगत में बैठकर लंगर भी चखा। पेट्रोलियम मंत्री ने काफी देर तक संत निरंजनदास से बातचीत की।
3 of 5
मंदिर में चल रहा भजन-कीर्तन।
- फोटो : अमर उजाला
पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि संत निरंजन दास को मैंने प्रधानमंत्री का संदेश दिया। इस पर उन्होंने अपना संदेश भी प्रधानमंत्री के लिए भेजा है और उन्हें आशीर्वाद भी दिया। उनके संदेश को यथाशीघ्र प्रधानमंत्री तक मैं पहुंचाऊंगा।
आज के इस पावन पर्व पर मैं करोड़ों अनुयायियों को बधाई देता हूं। आज 21 वीं सदी में आत्मनिर्भर बनाने की जो मुहिम चली है, उसमें संत रविदास जी के संदेश हमें प्रेरित करेंगे।
5 of 5
पेट्रोल-डीजल
- फोटो : iStock
वहीं, संत निरंजन दास से चर्चा के विषय में उन्होंने कहा कि उनसे संत की जन्मस्थली पर चल रहे विकास कार्यों व भारत में स्थित रविदास के मंदिरों और स्मारकों को लेकर चर्चा हुई है।