फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sant ravidas jayanti: politicians visit in Shir Goverdhanpur worshiped like Union Minister Dharmendra Pradhan priyanka akhilesh in varanasi

सीरगोवर्धन: ये राजनेता पहुंचे संत रविदास के दर पर, प्रियंका बोलीं- सच्चा धर्म नहीं सिखाता बैर कराना

Sat, 27 Feb 2021 03:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Feb 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Sant ravidas jayanti: politicians visit in Shir Goverdhanpur worshiped like Union Minister Dharmendra Pradhan priyanka akhilesh in varanasi
संत रविदास मंदिर पहुंचे अखिलेश यादल, प्रियंका गांधी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : अमर उजाला

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 644वीं जयंती पर आज सीरगोवर्धन में कई राजनेताओं-वीवीआईपी का दौरा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करीब दो बजे संत रविदास मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने संत रविदास के सामने मत्था टेका। इसके पहले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संत रविदास के दर पर पहुंचे। भीम आर्मी प्रमुख चंद्र शेखर आजाद ने भी पहुंचकर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे संत रविदार के यहां मत्था टेका। साथ ही संत निरंजन दास का आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद उन्होंने लंगर भी छका। आयोजन में पहुंचे पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम मंदिर के विकास के बारे में भी योजना बना रहे हैं। यहां की बातें प्रधानमंत्री तक पंहुचा देंगे
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी करीब साढ़े 11 बजे संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज का आशीर्वाद लेने सीरगोवर्धन पहुंचीं। यहां उन्होंने संत रविदास के दर पर शीश नवाया। इसके बाद संत निरंजन दास का आशीर्वाद लिया। साथ ही उनका हालचाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sant ravidas jayanti: politicians visit in Shir Goverdhanpur worshiped like Union Minister Dharmendra Pradhan priyanka akhilesh in varanasi
चंद्रशेखर ने टेका मत्था। - फोटो : अमर उजाला

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने भी संत रविदास के मंदिर में मत्था टेका। फिर संत निरंजन दास से आशीर्वाद लिया। चंद्रशेखर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे थे। यहां उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि प्रदेश में दलितों पर अत्याचार बहुत बढ़ गए हैं। उत्तर प्रदेश दलितों के लिए सुरक्षित नहीं है। मायावती पर तंज कसते हुए कहा कि भतीजे अब काम कर रहे हैं और बुआ को आराम करना चाहिए।

संत शिरोमणि संत रविदास के सपनों का गांव बेगमपुरा सजा हुआ है। संत निरंजन दास जब अपने अनुयायियों का हाल-चाल लेने मेला क्षेत्र में निकले तो पूरा क्षेत्र रविदास शक्ति अमर रहे, जो बोले सो निर्भय और सदगुरु महाराज की जय के जयकारों से गूंज उठा है। रैदासियों का यहां रेला उमड़ पड़ा है।

Sant ravidas jayanti: politicians visit in Shir Goverdhanpur worshiped like Union Minister Dharmendra Pradhan priyanka akhilesh in varanasi
मंदिर में चल रहा भजन-कीर्तन। - फोटो : अमर उजाला

भजन कीर्तन से हुआ गुलजार
भक्तों के निवास कैंप के बाहर भजन कीर्तन भी चल रहा है। कहीं कीर्तन तो कहीं पंडवानी तो कहीं लोकगीतों के जरिए गुरु के गुणों का बखान करते हुए श्रद्धालु नाच गा रहे हैं। हर साल के मुकाबले दुकानों की संख्या कम होने के बाद भी मेले में शायद ही कोई ऐसी दुकान हो जहां रखरीदारों की भीड़ न हो। शुक्रवार को जूतियों, कपड़ों, साडिय़ों, सलवार सूट, शृंगार के साजोसामान से लेकर खिलौनों और चाट पकौड़े की दुकानों पर जमकर खरीदारी हो रही थी।

दूसरों के जूते साफ करना ही सेवा
मंदिर के ठीक सामने वाली गली में जूता स्टैंड बना है। इस स्टैंड पर लोग धूल में सने जूते रख कर जा रहे हैं और जब लौट रहे हैं तो उनके जूते चमचमाते हुए मिल रहे हैं। जूता स्टैंड पर सेवा देने वाले भक्तों ने बताया कि दूसरों के जूते साफ करना भी धर्म का ही काम है। हम यह सेवा करके खुद को आनंदित महसूस कर रहे हैं।

Sant ravidas jayanti: politicians visit in Shir Goverdhanpur worshiped like Union Minister Dharmendra Pradhan priyanka akhilesh in varanasi
मंदिर के बाह लाइन लगाकर खड़े भक्त। - फोटो : अमर उजाला

रैदासियों ने जलाए गुरु की याद में दीप, बिखरी पीली आभा
संत रविदास पार्क में रैदासियों ने गुरु की याद में दीपदान किया। शुक्रवार की शाम को रैदासी भक्तों की टोली नगवां स्थित संत रविदास पार्क पहुंची। संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीपदान के बाद पूरा पार्क दीपों की रौशनी से जगमगा उठा। शुक्रवार को संत रविदास पार्क में रैदासियों का उत्साह देखने लायक था। गुरु की याद में दीपदान करने के बाद भजन कीर्तन करती हुई रैदासियों की टोली ने जमकर नृत्य भी किया। इसके साथ ही सांस्कृतिक आयोजन भी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed