विधानसभा चुनाव के दौरान टीवी डिबेट और सोशल मीडिया में समाजवादी पार्टी के पक्ष में जोरदार अभियान चलाने वाली पंखुड़ी पाठक ने अंततः पार्टी को अलविदा कह दिया। पंखुड़ी ने ट्वीट कर पार्टी के नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए। आगे की स्लाइड में जानें क्या कहा पंखुड़ी ने...
2 of 9
पंखुड़ी पाठक
- फोटो : सोशल मीडिया
विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद अब समाजवादी पार्टी में इस्तीफों का दौर जारी है। सपा की फायरब्रांड प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने बेहद दुख मन से पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी छोड़ने के बाद पंखुड़ी पाठक ने कहा कि यह बेहद पीड़ादायक फैसला था।
पंखुड़ी ने कहा है कि मेरी 'जाति' को लेकर पार्टी के कुछ लोगों को परेशानी है। वे मुझे लगातार परेशान कर रहे हैं। मैं देखूंगी ये लोग कितना पार्टी में सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि यादव सेना इंडिया के लोग उन्हें परेशान कर रहे थे और जातिगत टिप्पड़ियां कर रहे थे। मैंने इसकी शिकायत पार्टी पदाधिकारियों से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
4 of 9
pankhudi pathak
- फोटो : facebook
एक अन्य ट्वीट में पंखुड़ी ने कहा, ' मैं अपने पक्ष पर कायम हूं... जो जातिवादी हैं वो समाजवादी नहीं हो सकते। ये हमें पहचानना है कि कौन अपना है, कौन विरोधी।' उन्होंने कहा कि आज मेरे साथ ऐसा हो रहा है कल किसी और के साथ होगा। जब तक अन्य जातियों से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक पार्टी के ऊपर से भरोसा खोना जारी रहेगा।
5 of 9
pankhudi pathak
- फोटो : अमर उजाला
पंखुड़ी ने कहा कि ये फैसला उन्होंने महिलाओं के सम्मान के लिए लिया है। मैं अपनी सभी बहनों से कहना चाहती हूं कि वे मेरे इस फैसले से हतोत्साहित न हों। एक स्त्री के नाते हमें अपने सम्मान के लिए स्वयं लड़ना होगा। पंखुड़ी ने स्पष्ट किया कि वे किसी और पार्टी से जुड़ने नहीं जा रही हैं।