{"_id":"5af57d1e4f1c1bdf408b4634","slug":"samajwadi-party-leader-shot-dead-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस में बेखौफ अपराधी, दिनदहाड़े सपा नेता को मारी गोली, पिछले 12 दिन में पांच मर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में बेखौफ अपराधी, दिनदहाड़े सपा नेता को मारी गोली, पिछले 12 दिन में पांच मर्डर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 12 May 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी एक बार फिर से अपराधियों के निशाने पर है। शुक्रवार को दिनदहाड़े चौक थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट पर सपा नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बनारस में पिछले 12 दिनों में पांच मर्डर हुए हैं। सपा नेता की हत्या से पूरे बनारस में सनसनी मच गई। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Trending Videos
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सिंधिया घाट पर दिनदहाड़े गोली मार कर समाजवादी पार्टी की युवजन सभा के जिला सचिव प्रभु साहनी (35) की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान प्रभु संकठा मंदिर से दर्शन-पूजन कर घर लौट रहा था। पेशे से नाविक प्रभु हमेशा की तरह सिंधिया घाट के ऊपर संकठा मां मंदिर में दर्शन करने नाव से जाता था। यहां घात लगाए बदमाशों ने प्रभु को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। ताबड़तोड़ गोली चलने के बाद वहां पर खलबली मच गई। गंभीर रूप से जख्मी प्रभु साहनी को लेकर वहां पर मौजूद लोग अस्पताल भागे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 9 एमएम का एक खोखा बरामद किया है। परिवार के मुताबिक नाव को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है। कुछ दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। प्रभु साहनी की हत्या की सूचना के बाद सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव सिंह मेडिकल पहुंचे। उन्होंने हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों के अनुसार दशाश्वमेध घाट पर नाव बांधने को लेकर बड़े पिता के लड़कों से वर्षों से विवाद चल रहा था। गुरुवार को भी विवाद हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा तो सीओ दशाश्वमेध ने शुक्रवार को पंचायत के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वारदात को लेकर प्रभु के छोटे भाई शंभू ने अपने बड़े पिता के तीन लड़कों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। प्रभु साहनी सपा महानगर वाराणसी में कार्यकारणी सदस्य है और हाल ही में बीते नगर निगम चुनाव में बंगाली टोला वार्ड से सपा से पार्षद प्रत्याशी भी रहा।